हेल्थ

खाना खाते समय पानी पीना चाहिए या नहीं? एक्सपर्ट से जानिए क्या है सही तरीका

  • Produced by: प्रणव मिश्र
  • Updated Mar 19, 2023, 03:57 PM IST

Drinking water during meals: कई लोगों को भोजन के दौरान पानी पीने की आदत होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आदत कितनी सेहतमंद है? तो आइए जानते हैं एक्सपर्ट्स की राय-

Image

Water drinking schedule: दिन भर में कितना पानी पीना चाहिए ? (Image: iStock Photo)

How Much to Drink Water Per Day: हमेशा कहा जाता है कि खाना खाते समय कभी भी पानी नहीं पीना चाहिए। इससे खाना ठीक से नहीं पच पाता है। इसी तरह यह पेट की बीमारियों का कारण बनता है। लेकिन एक्सपर्ट्स के मुताबिक आप खाने के साथ पानी पी सकते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक अगर आप खाना खाते समय थोड़ा सा पानी पीते हैं तो यह एक अच्छी आदत है।

जैसा कि आयुर्वेद में बताया गया है कि खाने के तुरंत बाद पानी पीने से बचना चाहिए, इससे खाने में मौजूद एसिड पानी में नहीं मिल पाता है। पाचन क्रिया भी धीमी हो जाती है। आयुर्वेद में भी इससे होने वाले फायदों के बारे में बताया गया है। इससे आपको अपच, गैस, बवासीर, कब्ज से राहत मिल सकती है। यदि आपको पाचन संबंधी बहुत अधिक समस्याएं हैं, तो भोजन के साथ थोड़ा पानी पीने की सलाह दी जाती है। लेकिन ज्यादा पानी न पिएं। खाना खाते समय पानी पीना है तो सीखिए सही तरीका। अगर आप खाना खाते समय पानी पीते हैं तो एक बार में एक घूंट पिएं।

सही तरीके से पानी पीने के फायदे | Benefits of drinking water

  • खाना खाते समय सही तरीके से पानी पीने से शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं।
  • ये जहरीले पदार्थ शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
  • अगर आप खाना खाते समय सही तरीके से पानी पीते हैं तो यह शरीर से इन विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है।

शेफ रणवीर बराड़ की राय

हाल ही में रणवीर बराड़ टीवी शो कॉमेडी नाइट विद कपिल में गए, जहां उन्होंने पानी कब पीना चाहिए इस पर बात की। इस दौरान कपिल ने रणवीर से कहा कि कई लोग खाने को लेकर बड़ी-बड़ी बातें करते रहते हैं। कुछ लोग कहते हैं कि खाने के बीच में पानी नहीं पीना चाहिए। कोई कहता है कि खाने के आधे घंटे बाद पानी पीना चाहिए, कोई कहता है कि खाने से आधे घंटे पहले पानी पीना चाहिए। कब पीना चाहिए पानी?

इस सवाल का जवाब देते हुए रणवीर बराड़ ने कहा, 'आयुर्वेद के अनुसार भोजन से पहले पानी पीना अमृत है और भोजन करते समय पानी पीना परमानंद है और भोजन के ठीक बाद पीना जहर के समान है। खाने के एक घंटे बाद पानी हमें बल देता है।'

पानी पीते समय इन बातों का रखें ध्यान | Keep these things in mind while drinking water

  • पानी हमेशा बैठ कर पिये।
  • दौड़ने या बाहर आने के तुरंत बाद पानी न पिएं।
  • एक बार में अधिक मात्रा में पानी पीने से बचें।
  • सादा या गर्म पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है।
  • अगर आप ठंडा पानी पीना चाहते हैं तो मठ का पानी पिएं।
  • सुबह उठकर सबसे पहले पानी पिएं।

पानी पीने का सही समय क्या है? | What is the right time to drink water?

उठने के बाद: Healthxchange.sg के मुताबिक अपने आंतरिक अंगों को सक्रिय करने में मदद के लिए जागने के बाद एक गिलास पानी पिएं। पानी आपके दिन के पहले भोजन से पहले किसी भी विषाक्त पदार्थों को निकालने में मदद करेगा।

भोजन से पहले: भोजन से 30 मिनट पहले एक गिलास पानी पीने से पाचन में मदद मिलती है। याद रखें कि भोजन से पहले या बाद में पानी न पिएं क्योंकि पानी पाचक रसों को पतला कर देगा। खाने के एक घंटे बाद पानी पिएं ताकि शरीर पोषक तत्वों को अवशोषित कर सके।

नहाने से पहले: अपने रक्तचाप को कम करने में मदद करने के लिए नहाने से पहले एक गिलास पानी पिएं।

सोने से पहले : रात के दौरान होने वाले किसी भी तरल पदार्थ के नुकसान की भरपाई के लिए सोने से एक घंटे पहले एक गिलास पानी पिएं।

प्रणव मिश्र
प्रणव मिश्र author

मीडिया में पिछले 5 वर्षों से कार्यरत हैं। इस दौरान इन्होंने मुख्य रूप से टीवी प्रोग्राम के लिए रिसर्च, रिपोर्टिंग और डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए काम किया... और देखें

End of Article