क्या सनस्क्रीन लगाने से शरीर में कम होता है विटामिन-डी, डॉक्टर से जान लें सेहत से जुड़ी ये जरूरी बात

विटामिन-डी हमारी सेहत के लिए कितना जरूरी होता है, इस बात का अंदाजा आप ऐसे लगा सकते हैं, कि यदि शरीर में विटामिन-डी की की हो जाए तो आपको कई तरह की समस्याएं पैदा होने लग जाती हैं। लेकिन क्या सनस्क्रीन लगाने से शरीर में विटामिन-डी की कमी हो सकती है? एक्सपर्ट से जानें इस सवाल का जवाब...

गर्मी का प्रकोप अपने चरम पर है, ऐसे में जरूरी है कि आप बाहर निकलते समय खुद की पूरी सुरक्षा करें। लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स गर्मियों में भी थोड़ी देर सूरज की रोशनी में रहने की सलाह देते हैं। क्योंकि शरीर के लिए बेहद जरूरी विटामिन-डी के लिए हमें सूरज की रोशनी में रहना जरूरी होता है। सूरज की हानिकारक किरणों से अपना बचाव करने के लिए लोगो को अक्सर सनस्क्रीन लगाने की सलाह दी जाती है। लेकिन क्या आपको भी लगता है कि सनस्क्रीन का इस्तेमाल करने से आपके शरीर में विटामिन-डी की कमी हो सकती है? क्योंकि सनस्क्रीन धूप से हमारी त्वचा का बचाव करने के लिए एक सुरक्षा परत का निर्माण करती है। क्या सनस्क्रीन लगाने से शरीर में विटामिन-डी कम होता है, इस सवाल का जवाब लेने के लिए हमने बात की अमृता अस्पताल, फरीदाबाद की सीनियर कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजी डॉ. विचित्रा शर्मा से...

Sunscreen or Vitamin D Deficiency

सनस्क्रीन का विटामिन-डी पर असर?

डॉ. विचित्रा शर्मा कहती हैं कि एक त्वचा विशेषज्ञ के रूप में, यह एक बहुत ही सामान्य लेकिन महत्वपूर्ण सवाल है जो मुझसे पूछा जाता है। यह सवाल भारत जैसे देश में और भी महत्वपूर्ण हो जाता है जहाँ सूरज की रोशनी भरपूर मात्रा में है, लेकिन टैनिंग और पिगमेंटेशन का डर भी रहता है। डॉ. विचित्रा शर्मा के मुताबिक, सनस्क्रीन हमारी त्वचा को हानिकारक पराबैंगनी (UV) किरणों, विशेष रूप से UVA और UVB से बचाने के लिए डिजाइन किया गया है। जो त्वचा को नुकसान पहुँचाने, समय से पहले बूढ़ा होने और स्किन कैंसर के जोखिम को बढ़ाने के लिए जानी जाती हैं। लेकिन UVB किरणें त्वचा में विटामिन डी के संश्लेषण को शुरु करने के लिए भी जिम्मेदार हैं। इसलिए यदि स्किन पर UVB किरणों को रोका जाएगा तो स्वाभाविक है कि आपके शरीर में विटामिन-डी का स्तर भी कम हो सकता है।

End of Feed