क्या आप लेते हैं विटामिन-पी? जानें सेहत के लिए क्यों जरूरी ये Vitamin और कैसे होगी पूर्ति

आपने सेहतमंद रहने के लिए अक्सर अलग-अलग तरह के पोषक तत्वों के बारे में जरूर सुना होगा। जिसमें कहा जाता है कि शरीर को हेल्दी रखने के लिए जरूरी है कि आप विटामिन- ए, बी, सी आदि जरूर लें। लेकिन क्या कभी विटामिन-पी के बारे में सुना है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

बच्चे से लेकर बुजुर्ग किसी से पूछें कि आपका फेवरेट या पसंदीदा खाना क्या है तो किसी को वेज तो किसी को नॉन वेज पसंद होगा। अपनी पसंद बताने में कोई हिचक नहीं करता क्योंकि इससे मिलने वाली खुशी सीमा से परे होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके मूड को परफेक्ट बनाने वाला फूड विटामिन पी से भरपूर होता है। जी हां अब आप पूछेंगे कि ये विटामिन पी होता क्या है? तो ये कुछ ऐसा है जो आपके प्लेट से होते हुए पेट तक पहुंच आत्मा को तृप्त करता है। यहां 'पी' का अर्थ 'प्लेजर' से है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

what is vitamin p

शोध में हुआ खुलासा

वर्षों से, शोधकर्ताओं ने आनंद के लिए खाने के पीछे के विज्ञान का अध्ययन किया है। उनके निष्कर्ष दिलचस्प और काफी हद तक उत्साहवर्धक हैं। भोजन हमारी जीभ और मस्तिष्क दोनों को संतुष्ट करता है। 2011 का एक रिसर्च है जो डोपामाइन के सेहत पर पड़ने वाले असर को दिखाता है। डोपामाइन को 'फील गुड हार्मोन' के रूप में जाना जाता है क्योंकि यह मस्तिष्क के उन तारों को छेड़ता है जो खुशी, शांति, प्रेरणा और ध्यान को बढ़ावा देने में मदद करता है। इस शोध से पता चला कि मोटापे से जूझ रहे लोगों का डोपामाइन सही तरह से काम नहीं करता और इसलिए वो ओवर इटिंग करते हैं वो ज्यादा खाने के चक्कर में मोटापे के शिकार हो जाते हैं।

End of Feed