8 हफ्तों तक करें ये एक एक्सरसाइज, पेट की सेहत में दिखेगा कमाल का फर्क, स्टडी में सामने आए चौंकाने वाले फायदे

Exercise For Better Gut Health: अगर आप भी पेट की दिक्कतों से परेशान हैं तो ये खबर आपके लिए है। हाल ही में एक स्टडी में सामने आया है कि सिर्फ 8 हफ्तों तक एक आसान एक्सरसाइज करने से पेट की सेहत में बड़ा सुधार देखा गया। जानिए कौन-सी है ये एक्सरसाइज, कैसे करती है काम और क्यों डॉक्टर भी इसे आजमाने की सलाह दे रहे हैं।

Exercise For Better Gut Health: अगर आप भी अक्सर पेट फूलने, गैस या पाचन गड़बड़ जैसी दिक्कतों से परेशान रहते हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। हाल ही में हुई एक रिसर्च में वैज्ञानिकों ने बताया है कि सिर्फ 8 हफ्तों तक एक एक्सरसाइज करने से पेट की सेहत में जबरदस्त सुधार देखा गया। इस स्टडी ने साफ किया कि ये आसान-सी एक्सरसाइज न सिर्फ पाचन को दुरुस्त करती है बल्कि आंतों में मौजूद बैक्टीरिया को भी बैलेंस करती है। यानी बिना दवाइयों के सिर्फ थोड़ी-सी मेहनत से आप अपनी गट हेल्थ को बेहतर बना सकते हैं।

Exercise For Better Gut Health

Exercise For Better Gut Health

स्टडी में क्या पाया गया

फ्रंटियरस इन माइक्रोबायोलॉजी नाम की इस स्टडी में वैज्ञानिकों ने 32 स्वस्थ लोगों पर 8 हफ्तों तक एक ही एक्सरसाइज यानी तेज चलने (brisk walking) का असर देखा। इसके रिजल्ट चौंकाने वाले थे, जिन लोगों ने लगातार 8 हफ्ते तक रोज 30 से 45 मिनट तक वॉक की, उनके आंतों में मौजूद बैक्टीरिया में पॉजिटिव बदलाव देखने को मिले। यह बदलाव पेट की सूजन को कम करने, पाचन सुधारने और इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मददगार साबित हुआ।

End of Feed