क्या आप भी अक्सर फ्रिज में रखा पानी पीने के आदी हैं। और आपने इसके हेल्थ को लेकर कई तरह के नुकसान के बारे में जरूर सुना होगा। आज हम आपको ठंडा और गर्म पानी और पीने के नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं। ठंडा गर्म पानी मिलाकर पीना हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक होता है क्योंकि ठंडा पानी पाचन में भारी और गर्म पानी पाचन में हल्का होता है। इसी कारण दोनों को मिलाकर पीना हमारे पाचन तंत्र को भारी नुकसान पहुंचाता है।
क्यों न मिलाएं ठंडा और गर्म पानी?
- गर्म पानी में बैक्टीरिया नहीं होता लेकिन ठंडे पानी में बैक्टीरिया पनप सकता है। इसलिए इन दोनों को आपस में मिलाकर पीने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
- गर्म पानी हमारे वात और कफ प्रकृति को सामान्य करता है जबकि ठंडा पानी इन दोनों दोषो को खराब करता है। इसलिए इन दोनों को आपस में नहीं मिलाकर पीना चाहिए।
- गर्म पानी हमारे पाचन तंत्र को मजबूत करता है जिससे हमें पाचन संबंधी समस्याओं में लाभ मिलता है। वहीं गर्म पानी हमारे पाचन को धीमा करता है। इसलिए दोनों को मिलाकर पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है।
- गर्म पानी आपके लिए औषधि का काम करता है, तो वहीं ठंडा पानी हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो ठंडे पानी को पीना हमारे मेटाबॉलिज्म को स्लो करता है।
