हेल्थ

पानी को इस तरह मिलाकर पीने की कभी न करें गलती, सेहत को होगा भारी नुकसान

Do not mix Hot and cold water: गर्म पानी और ठंडे पानी को आपस में मिलाकर पीना आपकी सेहत को काफी भारी पड़ सकता है। जिसका कारण है कि गर्म पानी हल्का जबकि ठंडा पानी काफी भारी होता है। इस तरह दोनों को आपस में मिक्स करके पीना आपको पाचन संबंधी समस्याएं पैदा कर सकता है।

Image

hot and cold water

Photo : iStock

क्या आप भी अक्सर फ्रिज में रखा पानी पीने के आदी हैं। और आपने इसके हेल्थ को लेकर कई तरह के नुकसान के बारे में जरूर सुना होगा। आज हम आपको ठंडा और गर्म पानी और पीने के नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं। ठंडा गर्म पानी मिलाकर पीना हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक होता है क्योंकि ठंडा पानी पाचन में भारी और गर्म पानी पाचन में हल्का होता है। इसी कारण दोनों को मिलाकर पीना हमारे पाचन तंत्र को भारी नुकसान पहुंचाता है।

क्यों न मिलाएं ठंडा और गर्म पानी?

  • गर्म पानी में बैक्टीरिया नहीं होता लेकिन ठंडे पानी में बैक्टीरिया पनप सकता है। इसलिए इन दोनों को आपस में मिलाकर पीने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
  • गर्म पानी हमारे वात और कफ प्रकृति को सामान्य करता है जबकि ठंडा पानी इन दोनों दोषो को खराब करता है। इसलिए इन दोनों को आपस में नहीं मिलाकर पीना चाहिए।
  • गर्म पानी हमारे पाचन तंत्र को मजबूत करता है जिससे हमें पाचन संबंधी समस्याओं में लाभ मिलता है। वहीं गर्म पानी हमारे पाचन को धीमा करता है। इसलिए दोनों को मिलाकर पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है।
  • गर्म पानी आपके लिए औषधि का काम करता है, तो वहीं ठंडा पानी हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो ठंडे पानी को पीना हमारे मेटाबॉलिज्म को स्लो करता है।

किस तरह पानी पीएं?

सेहत के लिए आपको हमेशा कमरे के ताप पर रखा हुआ पानी पीना चाहिए। इससे पानी में मौजूद सभी पोषक तत्व सुरक्षित रहते हैं। इसके साथ ही आपको मिट्टी के बर्तन में रखा पानी पीना सबसे सेहतमंद माना जाता है।
gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article