हेल्थ

Diwali Sweets: दिवाली पर ज्यादा मिठाई खाना खतरनाक, सेहत को हो सकते हैं ये नुकसान

Diwali Sweets: दिवाली के मौके पर आपको ज्यादा मिठाई या फिर मीठी चीजों से बचना चाहिए। आज इसी को लेकर हम आपको ज्यादा मिठाई से होने वाले नुकसान के बारे में बताएंगे।

Image

Diwali Sweets: दिवाली पर्व पर सीमित मात्रा में मिठाई का करें सेवन।

Diwali Sweets: दीपों का त्योहार दिवाली (Diwali) भारत (India) में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस साल दिवाली (Diwali Festival) का त्योहार 12 नवंबर को मनाया जाएगा। दिवाली (Diwali 2023) के इस पावन त्योहार में लोग एक-दूसरे के घर मिलने जाते हैं, और खासतौर से उनको मिठाई (Sweets) गिफ्ट करते हैं। दिवाली के त्योहार में लोग मिठाई (Diwali Sweets) सबसे ज्यादा खाते हैं। लोग अपने घर तो मिठाई खाते ही हैं, साथ ही दिवाली की बधाई (Diwali Wishes) देने पर जब किसी दोस्त, करीबी या रिश्तेदारों के घर जाते हैं तो वहां भी मिठाई खाते हैं। दरअसल ज्यादा मिठाई खाना सेहत के लिए फायदेमंद नहीं है। आज इसी को लेकर हम आपको बताएंगे कि ज्यादा मीठा खाने से आपको क्या-क्या नुकसान हो सकता है।

ज्यादा मिठाई खाने से हो सकते हैं ये नुकसान:-

कमजोर होता है इम्यून सिस्टम

ज्यादा मात्रा में मिठाई खाने से हमारा इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है, जिससे आप सर्दी-जुकाम समेत कई तरह की बीमारियों का शिकार हो सकते हैं।

हड्डियां होती हैं कमजोर

ज्यादा मिठाई से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं और शरीर में कमजोरी आ जाती है।

दांतों पर पड़ता है असर

ज्यादा मीठा खाने से हमारे दांत खराब हो जाते हैं। कैविटी, एनेमल इरोजन, मंसूडों की परेशानी समेत कई चीजों से हमें जूझना पड़ सकता है।

बढ़ता है वजन

ज्यादा मात्रा में मिठाई खाने से आप मोटापे का शिकार हो जाते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपका वजन न बढ़ें तो आप सीमित मात्रा में ही मिठाई का सेवन करें।

बढ़ता है डायबिटीज का खतरा

चीनी से बनी चीजों को ज्यादा मात्रा में खाने से डायबिटीज का खतरा हो सकता है। ऐसे में अगर आप ज्यादा मात्रा में मिठाई का सेवन करते हैं तो आप डायबिटीज जैसी खतरनाक बीमारी की चपेट में आ सकते हैं।

हार्ट के लिए है खतरनाक

ज्यादा मात्रा में मिठाई खाने वाले लोगों को हार्ट से जुड़ी बीमारियां होने का ज्यादा खतरा होता है। अगर आप चाहते हैं कि आपका हार्ट सही रहे तो आपको सीमित मात्रा में ही मिठाई का सेवन करना चाहिए।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article