हेल्थ

गर्मियों में ठंडा पानी पीना बन सकता है इन बीमारियों का कारण, अभी से हो जाएं सावधान

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Apr 16, 2023, 02:14 PM IST

तेज धूप की मार झेल पाना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में ठंडा पानी ही लोगों का सहारा बनता है। अक्सर स्कूल, कॉलेज और ऑफिस से आने के बाद लोग ठंडा पानी पीते हैं लेकिन क्या आपको मालूम है ठंडा पानी सेहत के लिए कितना खतरनाक है।

Image

ठंडा पानी पीने के नुकसान (Source:istock)

Disadvantages of drinking cold water in summer: गर्मी के मौसम में सबसे ज्यादा प्यास लगती है। गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की जरूरत होती है। तेज धूप की मार झेल पाना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में ठंडा पानी ही लोगों का सहारा बनता है। अक्सर स्कूल, कॉलेज और ऑफिस से आने के बाद लोग ठंडा पानी पीते हैं लेकिन क्या आपको मालूम है ठंडा पानी सेहत के लिए कितना खतरनाक है। गर्मियों में ज्यादा ठंडा पानी पीना बीमारियों का कारण बन सकता है। ऐसे में अभी से ही हो जाएं सावधान।

ठंडा पानी पीने के नुकसान

दिल की धड़कन करता है प्रभावित

ठंडा पानी दिल की धड़कन की गति को प्रभावित करता है। ठंडा पानी शरीर के नर्वस सिस्टम के बैलेंस को बिगाड़ देता है। यही वजह से है कि दिल की धड़कन स्लो हो जाती है।

मोटापा बढाए

खराब लाइफस्टाइल इस वक्त मोटापे का कारण बनते जा रही है। खाना खाने के तुरंत बाद ठंडा पानी पीने से मोटापा बढ़ने की संभावना ज्यादा रहती है। यही वजह है कि डाइटिशियन खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने से मना करते हैं।

सर्दी और खांसी

तेज धूप से आने के बाद ठंडा पानी पीने से सर्दी खांसी की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में हमेशा कोशिश करें कि नॉर्मल पानी पीएं। दरअसल, ठंडा पानी शरीर में बहुत ज़्यादा मात्रा में म्यूकस पैदा करता है जिस वजह से वायरल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।

पाचन क्रिया

ज्यादा ठंडा पानी ब्लड सेल्स को प्रभावित करते हैं और इसका सीधा असर पाचन क्रिया पर पड़ता है। ठंडा पानी पीने से पाचन से जुड़ी समस्याएं पैदा होती है। ऐसे में गर्मियों में ठंडा पानी पीने से परहेज करें।

रितु राज
Ritu raj author

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां... और देखें

End of Article