Easy Yoga: शरीर को गजब के फायदे देता है दीर्घ प्राणायाम, जानें लंबी सांस खींचने के क्या होते हैं लाभ

Dirga Pranayama Benefits in Hindi: लंबी सांस खींचकर रखेंगे तो फेफड़े मजबूत होंगे और शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ेगी। जानें दीर्घ प्राणायाम कैसे किया जाता है और इसके क्या फायदे होते हैं। दीर्घ प्राणायाम में कितनी देर तक सांस रोककर रखनी होती है।

Dirga Pranayama Benefits in Hindi: दीर्घ प्राणायाम में लंबी सांस खींचकर जितनी शक्ति उतना रोककर धीरे-धीरे छोड़ा जाता है। इस प्रक्रिया से ही इसका नाम स्पष्ट होता है। इस प्राणायाम की एक झलक फिल्म अवतार: द वे ऑफ वाटर में भी नजर आई थी। इस फिल्म में एक सीन है, जहां हीरो के बच्चों को पानी के नीचे सांस लेने की कला सिखाई जाती है। इसी दौरान उन्हें दीर्घ प्राणायाम भी सिखाया जाता है। दरअसल यह एक खास तरह का श्वास अभ्यास है, जिससे फेफड़ों की ताकत बढ़ती है और शरीर में ज्यादा ऑक्सीजन पहुंचती है। दीर्घ प्राणायाम हमारी अपनी भारतीय परंपरा का हिस्सा है, जिसे सदियों से योग में जगह मिली हुई है। भारत सरकार और योग विशेषज्ञ भी इस प्राणायाम के फायदों को मानते हैं।

Pranayam Images, Pranayama Photos, Dirga Pranayama

दीर्घ प्राणायाम कैसे किया जाता है

भारत सरकार के मुताबिक, दीर्घ प्राणायाम करने से उम्र लंबी हो सकती है, क्योंकि यह शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है। जब हम रोज गहरी सांस लेते हैं और उसे धीरे-धीरे छोड़ते हैं तो फेफड़ों की क्षमता बढ़ती है और शरीर को पूरी मात्रा में ऑक्सीजन मिलने लगती है। इससे न केवल शरीर तंदुरुस्त रहता है बल्कि बुढ़ापा भी देरी से आता है।

End of Feed