हेल्थ

ओवरवेट होने और मोटापे के बीच क्या अंतर है? सेहत के लिए क्या है ज्यादा नुकसानदेह - एक्सपर्ट से जानें

Difference Between Obesity And Overweight: शरीर का बढ़ता है वजन अपने साथ कई बीमारियों के खतरे को भी बढ़ाता है। ऐसे में लोग अक्सर यह सवाल पूछते हैं कि मोटापा ज्यादा खतरनाक होता या ओवरवेट होना? किस स्थिति में व्यक्ति को गंभीर बीमारियां अपनी चपेट में लेने लगती हैं। यहां जानें सबकुछ..

Image

Difference Between Overweight And Obesity

Difference Between Obesity And Overweight: अक्सर हम देखते हैं कि कुछ लोगों के शरीर का वजन तो काफी अधिक होता है, लेकिन वे मोटे नहीं नजर आते हैं। वहीं कुछ को हम देखते हैं कि वे उनके पेट, गाल और शरीर के स्ट्रक्चर को देखते ही लगता है कि यह व्यक्ति मोटा है। ऐसा इसलिए क्योंकि शरीर का वजन अधिक होना और मोटापा, दोनों अलग-अलग चीजें हैं। यह दोनों ही व्यक्ति की लंबाई, उम्र और वजन आदि जैसे कारकों पर निर्भर करते हैं। लेकिन दोनों के बीच अंतर क्या है, बहुत कम लोग ही जानते हैं। जैसा कि हम सभी जानते हैं शरीर का बढ़ता है वजन अपने साथ कई बीमारियों के खतरे को भी बढ़ाता है। ऐसे में लोग अक्सर यह सवाल पूछते हैं कि मोटापा ज्यादा खतरनाक होता या ओवरवेट होना? किस स्थिति में व्यक्ति को गंभीर बीमारियां अपनी चपेट में लेने लगती हैं। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल से बात की। इस लेख में जानें ओवरवेट और मोटापे के बीच अंदर और क्या ज्यादा सेहत के लिए नुकसानदेह है।

शरीर का अधिक वजन (ओवरवेट) और मोटापे में अंतर - Difference Between Overweight And Obesity In Hindi

शरीर का बढ़ता वजन, सामान्य से अधिक वजन या ओवरवेट होना एक ऐसी स्थिति है, जिसमें शरीर का वजन लंबाई की उचित सीमा से भी अधिक हो जाता है। वहीं मोटापे की बात करें, तो यह एक बीमारी है, जिसमें शरीर में चर्बी की मात्रा बहुत अधिक बढ़ जाती है। शरीर का वजन अधिक होना कुछ समस्याओं का जोखिम कारक होता है, लेकिन मोटापा कई गंभीर समस्याओं के प्रमुख कारणों में शामिल है।

अधिक वजन कितना होता है?

जब शरीर का वजन बॉडी मास इंडेक्स (BMI) 25 से 29 के बीज रहता है, तो इस स्थिति को ओवरवेट समझा जाता है। यह मोटापे की दिशा में व्यक्ति का पहले कदम होता है।

मोटापा किस स्थिति को कहते हैं?

मोटापे की स्थिति में बॉडी मास इंडेक्स 30 या उससे अधिक हो जाता है। इसे एक डिसऑर्डर माना जाता है। यह एक सिर्फ आपकी बॉडी के स्ट्रक्चर को ही खराब नहीं करता है, बल्कि कई बीमारियों के खतरे को बढ़ाता है।

शरीर का अधिक वजन (ओवरवेट) और मोटापा क्या ज्यादा खतरनाक है?

जैसा कि हमने शुरुआत में बताया ओवरवेट होना मोटापे की ओर बढ़ने का पहला कदम है, यह कई बीमारियों का जोखिम कारक बन सकता है, लेकिन मोटापा अपने आप में एक गंभीर बीमारी है। इसकी वजह से डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, क्रोनिक किडनी रोग, हाई कोलेस्ट्रॉल और हृदय रोग आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं। यह कैंसर जैसे गंभीर रोगों के विकास में भी योगदान दे सकता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article