Anant Ambani Weight Gain: घटाने के बाद फिर से बढ़ जाता है वजन? एक्सपर्ट से जानें वजन मेंटेन रखने और बढ़ने से रोकने के तरीके

Diet And Lifestyle Tips To Maintain Weight: लोग इस बात को लेकर काफी परेशान रहते हैं, कि स्वस्थ तरीके से वजन कैसे घटाएं और वजन घटाने के बाद इसे मेंटेन कैसे करें। इसके लिए किस तरह की डाइट लें और जीवनशैली फॉलो करें। इस लेख में जानें डाइट और लाइफस्टाइल टिप्स।

Diet And Lifestyle Tips To Maintain Weight: अनंत अंबानी अपनी शादी की सेलिब्रेशन को लेकर काफी चर्चा में चल रहे हैं। शादी पर उनके बढ़े हुए वजन को देखकर भी लोग काफी आश्चर्य में पड़ गए हैं। उन्होंने कुछ महीने पर ही 18 महीनों की कड़ी मेहनत के बाद 108 किलो वजन करके सभी को हैरान कर दिया था, लेकिन अब उनकी शादी के समय उनका वजन फिर से बढ़ गया है। ऐसा होने की वजन अनंत अंबानी की बीमारी अस्थमा में दी जाने वाली दवाएं बताई जा रही हैं। असल में अस्थमा के लिए उन्हें स्टेरॉयड दवाएं लेनी पड़ती हैं। इनकी वजह से उन्हें भूख अधिक लगती है, जिसकी वजह से वह अधिक भोजन खाते हैं। यही कारण है कि उनका वजन फिर से बढ़ गया है। अनंत अंबानी की तरह और भी कई लोग हैं, जिन्हें अपने वजन को कंट्रोल रखने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है। वे वजन तो घटा लेते हैं, लेकिन वजन को मेंटन नहीं रख पाते हैं। उनका वजन बार-बार बढ़ जाता है। ऐसे में लोग इस बात को लेकर काफी परेशान रहते हैं, कि स्वस्थ तरीके से वजन कैसे घटाएं और वजन घटाने के बाद इसे मेंटेन कैसे करें। इसके लिए किस तरह की डाइट लें और जीवनशैली फॉलो करें। आपकी इस समस्या को दूर करने के लिए हमने शारदा हॉस्पिटल, नोएडा की सीनियर डाइटिशियन मिस श्वेता जैस्वाल से बात की। इस लेख में हम आपके साथ स्वस्थ तरीके से वजन घटाने और मेंटेन रखने के लिए सही डाइट के साथ-साथ कुछ जरूरी टिप्स शेयर कर रहे हैं।

Diet And Lifestyle Tips To Maintain Weight

Diet And Lifestyle Tips To Maintain Weight

स्वस्थ तरीके से वजन घटाने और मेंटेन रखने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

1. साबुत चीजें खाएं

अपनी डाइट में साबुत फल, सब्जियां, लीन प्रोटीन और साबुत अनाज पर आधारित फूड्स शामिल करें। पोषक तत्वों से भरपूर ये विकल्प तृप्त महसूस कराने में मदद करते हैं और आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करते हैं, जिससे कैलोरी कंट्रोल रखने में सहायता मिलती है।

End of Feed