हेल्थ

डायबिटीज की शुरुआत में चेहरे पर दिख सकते हैं ये 3 लक्षण, भूलकर भी न करें अनदेखा

Symptoms Of Diabetes On Face: अगर चेहरे पर ये लक्षण दिखाई देते हैं, तो एक बार अपने डॉक्टर से जरूर मिलें। आमतौर पर इस तरह की समस्याएं चेहरे पर होना सामान्य है, लेकिन कुछ मामलों में यह डायबिटीज का संकेत भी हो सकता है। इसलिए इन्हें भूलकर भी नजरअंदाज करने की गलती न करें।

Image

Symptoms Of Diabetes On Face

Symptoms Of Diabetes On Face: जब शरीर में ब्लड शुगर लेवल सामान्य से बहुत अधिक हो जाता है, तो इसके कारण शरीर में कई तरह की समस्याएं देखने को मिलती हैं। इसलिए डायबिटीज के रोगियों को यह सलाह दी जाती है कि वे अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें, क्योंकि कोई भी गलत चीज खाने से उनकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। सिर्फ डायबिटीज रोगियों को नहीं, बल्कि जो लोग डायबिटीज के जोखिम में हैं या जिन्हें प्रीडायबिटीज है, उन्हें भी अपने स्वस्थ खानपान और जीवनशैली को फॉलो करने की सलाह दी जाती है, जिससे कि भविष्य में डायबिटीज से बचा जा सकते हैं। डायबिटीज होने पर शरीर में इसके कई संकेत और लक्षण देखने को मिलते हैं जैसे, धुंधला दिखाई देना, प्यास अधिक लगना, बार-बार पेशाब आना, बहुत अधिक थकान और हाथ-पैरों में सुन्नपन या झनझनाहट आदि। लेकिन क्या आप जानते हैं, डायबिटीज की शुरुआत में त्वचा और चेहरे पर भी इसके कुछ संकेत और लक्षण देखने को मिल सकते हैं, जिन्हें लोग आमतौर पर देखकर भी नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन अगर इन लक्षणों को समय रहते पहचान लिया जाए तो भविष्य में किसी गंभीर नुकसान से बचा जा सकता है। इस लेख में हम आपको चेहरे पर डायबिटीज के दिखने वाले संकेत और लक्षण बता रहे हैं।

डायबिटीज होने पर चेहरे पर दिखते हैं ये लक्षण- Symptoms Of Diabetes On Face In Hindi

1. चेहरे पर दाग-धब्बे बढ़ना

जब शरीर में शुगर लेवल बढ़ने लगता है, तो इसके कारण आपको चेहरे पर काले, भूरे, लाल और पीले धब्बे नोटिस हो सकते हैं। कुछ को चेहरे पर मुंहासे की समस्या भी हो सकती है।

2. चेहरे की त्वचा में ड्राइनेस

अगर कोई व्यक्ति नोटिस करता है, कि अचानक उसकी सामान्य त्वचा बहुत ड्राई पड़ने लगती है, तो ऐसे में उसे डॉक्टर के पास जाना चाहिए। क्योंकि ऐसा शुगर बढ़ने के कारण हो सकता है। हालांकि, कुछ लोगों के पास नैचुरली ड्राई स्किन भी होती है।

3. चेहरे की रंगत में परिवर्तन होना

अगर आप नोटिस करते हैं कि आपकी त्वचा अचानक अनईवन होने लगती है, कहीं-कहीं से डार्क और कहीं से साफ लग रही है, तो इसका कारण भी डायबिटीज हो जाता है। डायबिटीज होने पर त्वचा की रंगत में असामान्य बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

अगर चेहरे पर इस तरह के लक्षण दिखाई देते हैं, तो एक बार अपने डॉक्टर से जरूर मिलें। आमतौर पर इस तरह की समस्याएं चेहरे पर होना सामान्य है, लेकिन कुछ मामलों में यह डायबिटीज का संकेत भी हो सकता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article