हेल्थ

Diabetes Control: आपके शरीर में इंसुलिन का काम करेंगी ये पत्तियां, हमेशा के लिए कंट्रोल रह सकता है ब्लड शुगर!

  • Edited by: प्रणव मिश्र
  • Updated Mar 26, 2023, 09:45 AM IST

Ayurvedic Treatment for Diabetes: आयुर्वेदिक उपायों के जरिये हम डायबिटीज को कंट्रोल में रख सकते हैं। एक शोध में दावा किया गया है कि अगर कुछ औषधीय पत्तों के सेवन के जरिये इंसुलिन उत्पादन को बढ़ाकर ब्लड शुगर को नियंत्रित कर सकते हैं।

Image

Diabetes Control Tips: शुगर कम करने के लिए क्या खाएं ? (Image: istockphoto)

Photo : iStock

Diabetes Control Tips : आजकल हर घर में आपको मधुमेह का मरीज जरूर मिल जाएगा। गलत खान-पान और लाइफस्टाइल की वजह से कई लोग डायबिटीज के मरीज बन रहे हैं। मधुमेह एक बहुत ही जटिल स्थिति है। इससे हृदय, बीपी, किडनी, आंखों से संबंधित रोग भी हो जाते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार (Diabetes in India) दुनिया में लगभग 42.2 मिलियन लोग मधुमेह से पीड़ित हैं। इसके साथ ही मधुमेह से हर साल 15 लाख लोगों की प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से मौत हो जाती है।

मौजूदा समय में करीब आठ करोड़ लोगों को मधुमेह है। अनुमान के मुताबिक 2045 तक भारत में 13 करोड़ से ज्यादा लोग मधुमेह के शिकार होंगे। इसीलिए भारत को मधुमेह की राजधानी कहा जाता है। छोटे-छोटे घरेलू उपायों (Natural Home Remedies for Type 2 Diabetes) को अपनाकर हम मधुमेह को नियंत्रण में रख सकते हैं। अगर हम अपनी जीवनशैली में बदलाव कर लें तो ब्लड शुगर को नियंत्रित किया जा सकता है।

एनसीबीआई (American National Center for Biotechnology Information) के शोध में दावा किया गया है कि कुछ औषधीय पत्ते चबाने से इंसुलिन उत्पादन बढ़ाकर ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।

ब्लड शुगर कम करने में कारगर हैं एलोवेरा की पत्तियां

एलोवेरा की पत्तियां (Aloe Vera for Diabetes) आपके ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में बहुत मदद करती हैं। भारत में एलोवेरा को एक खास औषधीय पौधा माना जाता है। एनसीबीआई द्वारा किए गए एक शोध में यह भी कहा गया है कि एलोवेरा में हाइपोग्लाइसेमिक गुण होते हैं। इसमें आपके ब्लड शुगर लेवल को कम करने की क्षमता है। सुबह खाली पेट एलोवेरा की पत्तियों का सेवन करने से इंसुलिन उत्पादन को बढ़ावा मिल सकता है।

शरीफा की पत्तियां कम कर सकती हैं ब्लड शुगर

इसी तरह सीताफल के पत्ते (Is Custard Apple Good for Diabetes?) भी आपको बहुत फायदा पहुंचाएंगे। सीताफल बहुत ही मीठा और स्वादिष्ट होता है। इसके पत्ते भी बहुत अच्छे होते हैं। इसकी पत्तियों में एंटी-डायबिटिक गुण होते हैं और फोटोसेंसिटाइजिंग गुण होते हैं, जो अग्न्याशय में इंसुलिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करते हैं। रोजाना इसका सेवन करने से आपका ब्लड शुगर कंट्रोल में रहेगा।

नीम की पत्तियां कम कर सकती हैं ब्लड शुगर

नीम की पत्तियों (Can neem reduce blood sugar?) में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। इसके अलावा एनसीबीआई के शोध में यह बात साबित हुई है कि नीम की पत्तियां मधुमेह को नियंत्रित कर सकती हैं । सुबह-सुबह नीम की पत्तियां चबाने से ब्लड शुगर लेवल नहीं बढ़ता और अग्न्याशय अपना काम ठीक से करता है, एक प्राकृतिक प्रक्रिया के जरिए इंसुलिन का उत्पादन करता है। नीम की पत्तियों में कई यौगिक होते हैं जो ब्लड शुगर को नियंत्रित कर सकते हैं।

प्रणव मिश्र
प्रणव मिश्रauthor

मीडिया में पिछले 5 वर्षों से कार्यरत हैं। इस दौरान इन्होंने मुख्य रूप से टीवी प्रोग्राम के लिए रिसर्च, रिपोर्टिंग और डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए काम किया है। इससे पहले जनसत्ता, लोकसभा टीवी/संसद टीवी, पेबेल मीडिया नेटवर्क, टाइम 8, डीडी न्यूज़ के लिए काम कर चुके हैं। इस समय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पेशल करेस्पोंडेंट के पद पर कार्यरत हैं।

और पढ़ें
End of Article