हेल्थ

किडनी के लिए वरदान कहे जाते हैं ये देसी सुपरफूड्स, बढ़ा देते हैं Kidney की काम करने की क्षमता, रखते हैं हेल्दी

Best Foods For Kidneys In Hindi" अगर आप भी अपनी किडनी को हमेशा स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो इसके लिए कुछ देसी फूड्स को अपनी डाइट का हिस्सा बना लीजिए। ऐसे कई देसी सुपरफूड्स हैं जो किडनी की सेहत के लिए वरदान माने जाते हैं। ये न सिर्फ किडनी की काम करने की ताकत बढ़ाते हैं, बल्कि उसे हेल्दी भी बनाए रखते हैं। चलिए जानते हैं ऐसे ही कुछ बेहतरीन सुपरफूड्स..

Image

Best Foods For Kidneys In Hindi

Best Foods For Kidneys In Hindi: किडनी यानी गुर्दे हमारे शरीर के सबसे जरूरी अंगों में से एक हैं, जो खून को साफ करने, टॉक्सिन्स बाहर निकालने और पानी का बैलेंस बनाए रखने में मदद करते हैं। लेकिन अगर लाइफस्टाइल सही ना हो, पानी कम पिया जाए या डाइट खराब हो, तो किडनी पर बुरा असर पड़ता है। ऐसे में कुछ देसी और नैचुरल फूड्स आपकी किडनी को हेल्दी बनाए रखने में जबरदस्त रोल निभाते हैं। चलिए जानते हैं ऐसे ही देसी सुपरफूड्स के बारे में जो किडनी के लिए किसी वरदान से कम नहीं।

किडनी के लिए वरदान हैं ये देसी सुपरफूड्स - Superfoods For Kidney Health In Hindi

गोखरू

गोखरू एक ऐसा आयुर्वेदिक सुपरफूड है जो किडनी की सूजन कम करता है और यूरिन के जरिए टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करता है। इसे किडनी के नेचुरल टॉनिक के रूप में भी जाना जाता है।

आंवला

आंवला विटामिन C से भरपूर होता है और यह किडनी को फ्री रेडिकल्स से बचाता है। रोज इसका सेवन करने से किडनी हेल्दी रहती है और इम्यूनिटी भी मजबूत होती है।

धनिया का पानी

धनिया के बीज को रातभर भिगोकर सुबह उसका पानी पीना, किडनी को डिटॉक्स करने का आसान तरीका है। इससे यूरिन से जुड़ी दिक्कतें भी कम होती हैं।

खीरा और ककड़ी

गर्मियों में खीरा और ककड़ी खाना न सिर्फ शरीर को ठंडक देता है, बल्कि ये किडनी को हाइड्रेट रखते हैं और सफाई में भी मदद करते हैं।

नींबू पानी

नींबू पानी यूरिक एसिड को कम करता है और किडनी स्टोन बनने से रोकता है। अगर इसे रोज सुबह लिया जाए तो किडनी को हेल्दी रखने में काफी फायदा होता है।

करेला

करेला ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है, जिससे डायबिटिक किडनी डिजीज से बचाव होता है। इसके अंदर मौजूद तत्व किडनी की सफाई में मदद करते हैं।

अगर आप चाहते हैं कि आपकी किडनी सालों तक बिना दिक्कत काम करे, तो इन देसी सुपरफूड्स को अपनी रोज़ की डाइट में ज़रूर शामिल करें। ये स्वाद में भले ही हल्के हों, लेकिन असर में गजब के हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article