QDENGA Vaccine: डेंगू वैक्सीन पर 5 बड़े सवाल और उनके जवाब: कब से होगी उपलब्ध, कितनी लगवानी होंगी डोज

QDENGA Dengue Vaccine:डेंगू वैक्सीन QDENGA भारत में कब उपलब्ध होगी, कितनी डोज लगेंगी और किन लोगों को दी जा सकती है- डॉ. संजय महाजन से जानें पांच बड़े सवालों के जवाब।

QDENGA Dengue Vaccine: भारत में डेंगू से बचाव की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया यानी DCGI ने जापानी दवा कंपनी ताकेदा की डेंगू वैक्सीन QDENGA को देश में इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है। इसका वैज्ञानिक नाम TAK-003 है और यह भारत में नियामकीय मंजूरी पाने वाली पहली डेंगू वैक्सीन है।

dengue vaccine

डेंगू की वैक्सीन पर 5 सवाल और डॉक्टर की तरफ से उनके जवाब

QDENGA को 4 से 60 वर्ष की उम्र के लोगों के लिए मंजूर किया गया है। हालांकि मंजूरी मिलने के बाद भी लोगों के मन में कई सवाल हैं। क्या वैक्सीन अभी से अस्पतालों में मिलने लगेगी? इसकी कितनी डोज लगेंगी? क्या इसे लगवाने के बाद डेंगू बिल्कुल नहीं होगा? इसके साइड इफेक्ट्स क्या हैं और किन लोगों को अधिक सावधानी बरतनी होगी?

End of Feed