दिल्ली-एनसीआर में लगातार बढ़ रहे डेंगू-मलेरिया और चिकनगुनिया के मामले, जानें बचाव के आसान उपाय

Dengue Cases in Delhi : दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में बारिश के बाद डेंगू-मलेरिया के मामलों में तेज उछाल दर्ज किया गया है। पिछले एक सप्ताह में मलेरिया के नए 33 मामले दर्ज किए हैं। वहीं दिल्ली में डेंगू के कुल मामलों की संख्या 600 के पार पहुंच गई है। आइए जानते हैं इन गंभीर बीमारियों से बचाव के साधारण उपाय...

Dengue Cases In Delhi : पिछले कुछ दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में लगातार बारिश ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा था। वहीं अब बारिश से राहत मिलने के बाद दिल्ली-एनसीआर में डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा भी काफी बढ़ गया है। जगह-जगह होने वाले जलभराव ने इन बीमारियों के खतरे को बढ़ाने का काम किया है। इन दिनों डेंगू-मलेरिया के साथ चिकनगुनिया का खतरा भी काफी तेजी से बढ़ता हुआ दिख रहा है। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने बीते सोमवार को एक हाई लेवल मीटिंग भी है। जिसमें अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं। आइए जानते हैं इससे बचाव के आसान उपाय...

dengue malaria in delhi

तेजी से बढ़ रहे मामले

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिल्ली में अभी तक रिकॉर्ड डेंगू के कुल मामलों की संख्या 600 के पास पहुंच गई है। वहीं मलेरिया के भी नए 33 मामले रिकॉर्ड किए गए हैं। इसके साथ ही चिकनगुनिया के भी अब तक 46 मामले दर्ज किए गए हैं। इतनी तेजी से बढ़ते मामलों ने सरकार के साथ लोगों की चिंता को भी काफी बढ़ा दिया है। आज हम आपको इन रोगों से बचाव के कुछ आसान उपाय बताएंगे।

End of Feed