Delhi Air Pollution: 'खराब' कैटेगरी में पहुंची दिल्ली की हवा, इन खास तरीकों से रखें अपनी और परिवार की सेहत का ख्याल।
Delhi Air Pollution: देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) की एयर क्वालिटी (Air Quality) गिरकर 'खराब' कैटेगरी में पहुंच गई है। दीवाली (Diwali) से पहले ही दिल्ली की एयर क्वालिटी (Delhi Air Quality) का खराब कैटेगरी में पहुंचना चिंता का विषय है। खासतौर से बच्चों और बुजुर्गों का ध्यान रखना बेहद जरूरत है। हवा खराब होने से लोगों की कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हवा खराब होने से सांस संबंधी परेशानियां सबसे ज्यादा होती है। साथ ही आंखों में जलन और सिरदर्द के मामले भी देखे जाते हैं। आज इसी को लेकर आज हम आपको बताएंगे कि हवा खराब होने पर आप कैसे अपनी सेहत का ध्यान रख सकते हैं।
बढ़ते वायु प्रदूषण में ऐसे रखें सेहत का ध्यान
मॉर्निंग-ईवनिंग वॉक से बचें
बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए आपको मॉर्निंग और ईवनिंग वॉक से बचना चाहिए। खासतौर से बुजुर्गों को तो वॉक से बचना चाहिए। अगर आप मॉर्निंग-ईवनिंग वॉक करते हैं तो ये आपके लिए जानलेवा साबित हो सकता है।
धूम्रपान छोड़ दें
प्रदूषण से बचने के लिए धूम्रपान करने वालों को इससे दूर रहना चाहिए। ये न सिर्फ उनके लिए फायदेमंद है, बल्कि उनके परिवार और दोस्तों के लिए भी फायदेमंमद है।
फेस मास्क पहनें
प्रदूषण से बचने के लिए मास्क एक आसान और कारगर उपाय है। घर से बाहर निकलते समय मास्क जरूर पहनें। घर से बाहर निकलने पर N95 या N99 मास्क का ही इस्तेमाल करना चाहिए।
अपने शरीर को अच्छे से हाइड्रेटेड रखें
प्रदूषण से बचने के लिए शरीर को अच्छे से हाइड्रेटेड रखना बेहद जरूरी है। हाइड्रेटेड रखने से आप फिट रहेंगे और प्रदूषण से बीमार नहीं पड़ेंगे।
फेफड़े साफ करने वाली एक्सरसाइज करें
प्रदूषण से बचने के लिए फेफड़े साफ करने वाली एक्सरसाइज करनी चाहिए।
हेल्दी खाना खाएं
प्रदूषण से बचने के लिए आपको तीनों टाइम हेल्दी खाना चाहिए। हेल्दी खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है।
