Symptoms of Omega 3 Deficiency: एक स्वस्थ और फिट शरीर को प्रोटीन, विटामिन, कैल्शियम और आयरन जैसे पोषक तत्वों के साथ-साथ ओमेगा-3 फैटी एसिड की भी आवश्यकता होती है। यह पोषक तत्व शरीर ही नहीं दिमाग को भी स्वस्थ रखता है। यह एक पॉलीअनसैचुरेटेड फैट है, जो शरीर को स्वस्थ रखने, शरीर में सूजन को कम करने और मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र को मजबूत करने का काम करता है।
शरीर में ओमेगा-3 फैटी एसिड की कमी से मानसिक समस्याएं जैसे मूड स्विंग्स, अवसाद और चिंता, हृदय रोग, त्वचा विकार और बालों की समस्याएं हो सकती हैं। ओमेगा-3 फैटी एसिड बच्चे के मस्तिष्क और शारीरिक विकास के लिए भी महत्वपूर्ण होते हैं। मानव शरीर में ओमेगा-3 फैटी एसिड का उत्पादन नहीं किया जा सकता है, इसलिए इन पोषक तत्वों से युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करना आवश्यक है।
