Pregnancy Diet Chart (प्रेगनेंसी में क्या खाना चाहिए): गर्भवति महिलाओं के लिए प्रेगनेंसी के नौ महीने बहुत से मायनो में महत्वपूर्ण रहते हैं। इस समय में रखा गया ध्यान ही जच्चा और बच्चा दोनों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। प्रेगनेंसी में बच्चे और मां की अच्छी सेहत सुनिश्चित करने के लिए खानपान का नियम बहुत आवश्यक है। इस समय में शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं, जो काफी परेशान करने वाले हो सकते हैं। बता दें कि इन्हीं बदलावों का असर कुछ कम करने के लिए अच्छी डाइट लेना जरूरी हो सकता है। हालांकि प्रेगनेंसी में क्या खाएं और क्या नहीं वाला सवाल हर मां को परेशान करता है, ऐसे में यहां देखें प्रेगनेंसी में क्या खाना चाहिए और प्रेगनेंसी का सिंपल डाइट चार्ट।
What to eat in pregnancy diet chart for Deepika Padukone Pregnant
प्रेगनेंसी में क्या खाना चाहिए, What to eat in Pregnancy
सुबह का नाश्ता
सुबह का नाश्ता गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। प्रेगनेंसी के दौरान मॉर्निंग सिकनेस का सामना करना आम हो सकता है, ऐसे में परेशानी का रिस्क कम करने के लिए प्रेगनेंट महिलाओं को सुबह फल, दूध, ड्राई फ्रूट्स वाला हेल्दी नाश्ता करना ही चाहिए। आप गर्भावस्था में सेंवई, दलिया, सब्जी, उपमा, ड्राई फ्रूट्स, पराठा, दूध, ब्रेड बटर, फल आदि खा सकते हैं।
दोपहर का खाना
दिन के खाने में प्रेगनेंट महिलाओं की थाली विटामिन, प्रोटीन, मिनरल्स तो फाइबर वाली चीजों से भरी रहनी चाहिए। आपका लंच मैन्यू हमेशा ही संतुलित रहना चाहिए, जिसमें आप सूप, सलाद, छाछ, दाल, सब्जी, रोटी, पनीर, चावल जैसी चीजें शामिल कर सकते हैं।
शाम के स्नैक्स
प्रेगनेंसी में ज्यादा देर तक भूखे रहना भी सही नहीं होता है, ऐसे में नियमित समय समय पर कुछ न कुछ खाते रहना जरूरी है। लंच और डिनर के बीच आप शाम के स्नैक्स में फल, ड्राई फ्रूट्स, चना, स्प्राउट्स, ओट्स, दलिया, जूस, नारियल पानी आदि जैसी चीजें खा सकते हैं।
रात का खाना
रात के डिनर को अगर आप थोड़ा लाइट ही रखेंगे, तो सही रहेगा क्योंकि प्रेगनेंसी में रात के वक्त बहुत हैवी खा लेने से पेट से जुड़ी दिक्कतें बहुत परेशान करने लग सकती हैं। ऐसे में रात के खाने में आप खिचड़ी, पराठा, सलाद, दही, ज्वार या बाजरे की रोटी, थोड़े से चावल आदि खा सकते हैं।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
