हेल्थ

Anant Ambani Weight Gain: सिर्फ ज्यादा खाने से ही नहीं, इन 6 बीमारियों के कारण भी बढ़ जाता है मोटापा, डॉक्टर से जानें इसके कारण

Diseases That Cause Weight Gain In Hindi: अनंत अंबानी को अस्थमा बीमारी के कारण स्टेरॉयड दवाएं लेनी पड़ती हैं। इसकी उन्हें अपने वजन को मेंटेन रखने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है। आपको बता दें कि ऐसी कई अन्य बीमारियां भी हैं जो मोटापे कारण बन सकती हैं, इस लेख में डॉक्टर से जानें।

Image

Diseases That Lead To Weight Gain

Photo : Shutterstock.com

Diseases That Cause Weight Gain In Hindi: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की तस्वीरे खूब वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में अनंत अंबानी के फिर से बढ़े हुए वजन को देख लोग काफी हैरान हो गए हैं। अनंत अंबानी ने 18 महीनों की कड़ी मेहनत के बाद 108 किलो वजन कम किया था, लेकिन अब उनकी शादी के समय उनका वजन फिर से काफी बढ़ गया है। असल में इसकी वजह अनंत अंबानी की बीमारी अस्थमा है, जिसकी वजह से उन्हें स्टेरॉयड दवाएं लेनी पड़ती हैं। जिनकी वजह से उन्हें भूख अधिक लगती है और ज्यादा खाने की जरूरत होती है। यही कारण है कि उन्हें अपने वजन को मेंटेन रखने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है। आपको बता दें कि अस्थमा के अलावा, भी ऐसी कई बीमारियां हैं जिनके कारण व्यक्ति का वजन बढ़ सकता है और वे मोटापे का शिकार हो सकते हैं। ऐसी कौन-कौन सी बीमारियां हैं, जिनके कारण व्यक्ति का वजन बढ़ सकता है, इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने डॉ. प्रियंका सहरावत (MBBS- LHMC, Md Medicine- AIIMS Delhi) से बात की। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

ज्यादा खाने के अलावा इन बीमारियों की वजह से बढ़ सकता है मोटापा- Diseases That Lead To Weight Gain In Hindi

1. मानसिक रोग

एंग्जायटी, तनाव और डिप्रेशन जैसी मानसिक स्थितियों को मोटापे के लिए जिम्मेदार प्रमुख कारणों में से एक माना जाता है। इस दौरान शरीर में तनाव हार्मोन कोर्टिसोल का स्तर अधिक होता है। इस दौरान आप भावनात्मक रूप से खाते हैं, जो चीजें आपको अच्छा और खुश महसूस कराती हैं, आप उनका अधिक सेवन करने लगते हैं। इससे आपका वजन बढ़ने लगता है।

2. महिलाओं में पीसीओएस

यह महिलाओं की ओवरी से जुड़ी एक गंभीर बीमारी है, जो शरीर में हार्मोन्स के असंतुलन के कारण पैदा होती है। इस स्थिति में महिलाओं के शरीर में एण्ड्रोजन हार्मोन का लेवल बहुत बढ़ जाती है और इंसुलिन सेंसिटिविटी प्रभावित होती है। इस स्थिति में भोजन से प्राप्त एनर्जी शरीर में यूज नहीं हो पाती है और शरीर में चर्बी के रूप में जा होने लगती है।

3. मेटाबोलिक सिंड्रोम

भोजन से प्राप्त एनर्जी को शरीर में यूज करने और अतिरिक्त कैलोरी को बर्न करने में हमारे शरीर का मेटाबॉलिज्म बहुत अहम भूमिका निभाता है। लेकिन जब यह अपना काम ठीक से नहीं करता है, तो इसके कारण शरीर में कई रोग पैदा होने लगते हैं। यह आपके शरीर में चर्बी के बढ़ने का कारण भी बनता है।

4. डायबिटीज

इस बीमारी में व्यक्ति के शरीर में इंसुलिन हार्मोन का पर्याप्त उत्पादन नहीं हो पाता है। उन्हें भोजन से प्राप्त एनर्जी को शरीर में यूज करने के लिए इंसुलिन इंजेक्शन, दवाओं, एक्सरसाइज आदि का सहारा लेना पड़ता है। इस स्थिति में भी एनर्जी यूज न हो पाने की वजह से शरीर में चर्बी जमा होने लगती है।

5. अनिद्रा

शरीर की रिकवरी और विकास के लिए नींद बहुत आवश्यक है। लेकिन जब आपकी नींद पूरी नहीं होती है या नींद न आने की समस्या होती है, तो इसकी वजह तनाव हार्मोन का स्तर बढ़ता है, साथ ही इंसुलिन अधिक रिलीज होता है। इससे आपको भूख अधिक लगती है और अनहेल्दी फूड्स खाने की क्रेविंग होती है, जो वजन बढ़ाने में योगदान देते हैं।

6. हाइपोथायरायडिज्म

जब थायराइड ग्रंथि ठीक से फंक्शन नहीं करती है, तो इससे मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त रखने के लिए आवश्यक हार्मोन का पर्याप्त उत्पादन नहीं होता है, जिसकी वजह से मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है और शरीर के लिए जरूरी अन्य हार्मोन का पर्याप्त उत्पादन नहीं करता है। इस स्थित में हम जो कुछ भी खाते हैं, उससे प्राप्त एनर्जी हमारे शरीर में प्रयोग नहीं हो पाती है और चर्बी के रूप में जमा होने लगती है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article