रोज खाई जाने वाली ये चीजें बिगाड़ सकती हैं सेहत, मक्खन और कुकिंग ऑयल भी नहीं स्वस्थ, ICMR ने दी चेतावनी

ICMR Warns About Processed Foods: अगर आप भी सेहतमंद समझकर इन चीजों का सेवन करते हैं, तो आपको आज से ही इनसे दूरी बना लेनी चाहिए। क्योंकि इनका नियमित सेवन सेहत को फायदे से ज्यादा नुकसान पहुंचा सकता है। आपको बता दें कि इनके सेवन से गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं।

ICMR Warns About Processed Foods: जब बेहतर स्वास्थ्य की बात आती है तो इसके लिए अच्छी डाइट लेना सबसे जरूरी माना जाता है। स्वस्थ और पोषक तत्वों से भरपूर आहार शरीर की दैनिक जरूरतों को पूरा करते हैं और हमारे शरीर को रोजमर्रा के कामकाज के लिए तैयार करते हैं। शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ मजबूत बनाने और गंभीर बीमारियों को आपसे दूर रखने तक, सभी में स्वस्थ आहार की बहुत अहम भूमिका होती है। ऐसे में सेहतमंद रहने के लिए हम सभी उन चीजों का सेवन करते हैं, जो सेहत के लिए लाभकारी बताई जाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, रोज हम ऐसी कई चीजों का सेवन करते हैं जिन्हें आमतौर पर सेहत के लिए स्वस्थ माना जाता है, लेकिन ICMR की नई गाइडलाइन के मुताबिक वास्तव में इन चीजों का नियमित या अधिक मात्रा में सेवन सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। आपको बता दें कि भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने ब्रेड, मक्खन और कुकिंग ऑयल का अधिक सेवन भी सेहत के लिए नुकसानदायक बताया है। ये सेहत के लिए कैसे नुकसानदायक साबित हो सकते हैं, इस लेख में विस्तार से जानें।

ICMR Warns About Processed Foods

ICMR Warns About Processed Foods

अल्ट्रा प्रोसेस्ड होते हैं ये फूड

ICMR का कहना है कि मक्खन, ब्रेड और रिफाइंड ऑयल भी सेहत को जंक और प्रोसेस्ड फूड्स की तरह नुकसान पहुंचा सकते हैं। असल में ये दिखने में सामान्य लगते हैं, लेकिन वास्तव में उन्हें अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड की कैटेगरी में शामिल किया जाता है। इनके निर्माण के दौरान इन्हें बहुत ज्यादा प्रोसेसिंग से गुजरना पड़ता है। इस प्रक्रिया में इनमें मौजूद जरूरी पोषण नष्ट हो जाता है, फाइबर और कई अन्य जरूरी पोषक तत्व बहुत कम हो जाते हैं। इन फूड्स में चीनी, नमक, तेल और अन्य तत्व अधिक मात्रा में मिलाए जाते हैं।

End of Feed