हेल्थ

दही बनाम छाछ : गर्मी के मौसम में क्या है आपकी सेहत के लिए बेहतर, किसका कैसे करें सेवन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 13, 2023, 10:15 AM IST

Curd or Buttermilk- What is Better: गर्मी के मौसम में दही और छाछ - दोनों का ही सेवन स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है। दोनों ही पेट के लिए अच्छे होते हैं और लू से बचाने में मदद करते हैं। लेकिन असल में शरीर के लिए दही बेहतर है या छाछ - जानते हैं इसके बारे में।

Image

गर्मी में दही और छाछ में से क्या अच्छा है

Summer Health Tips: दही और छाछ (मट्ठा) दोनों ही डेयरी आधारित उत्पाद हैं। थोड़े कम ज्यादा पोषक तत्वों के साथ ये दोनों ही एक समान होते हैं। लेकिन बात की जाए इनकी तासीर की तो अक्सर लोगों के मन में ये सवाल उठता रहता है कि इन दोनों में से कौन बेहतर है। खाने के साथ दही खाना लगभग सभी भारतीय घरों का एक प्रमुख हिस्सा है। शरीर को ठंडक देने वाले दही का प्रयोग गर्मी के मौसम में कहीं ज्यादा बढ़ जाता है। लेकिन आयुर्वेद के अनुसार दही के मुकाबले छाछ ना केवल पचने में हल्की होती है, बल्कि ये सभी तरह से शरीर के लिए भी उपयुक्त होती है। विज्ञान के अनुसार दही खाने से हमारे शरीर का तापमान बढ़ता है जबकि छाछ की प्रकृति ठंडी होती है।

आइए जानते हैं कि क्यों दही के मुकाबले छाछ आपके लिए गर्मी में ज्यादा बेहतर साबित होगी।

छाछ और दही के हेल्थ बेनेफिट्स

गर्मी के मौसम में जब आप दही का सेवन करते हैं तो ये पेट की गर्मी के साथ क्रिया करके पेट के तापमान को और अधिक बढ़ा देता है। जिससे हमारे शरीर का तापमान बढ़ जाता है। लेकिन जब हम छाछ पीते हैं तो ऐसा नहीं होता है क्योंकि दही में पानी डालने से पेट में होने वाली किण्वन की प्रक्रिया बंद हो जाती है। जिससे शरीर का तापमान बढ़ने की बजाय कम होता है।

गर्मी में दही और छाछ में से क्या अच्छा है

1. दही और छाछ दोनों ही प्रोबायोटिक्स से भरपूर होते हैं, जो हमारी आंतों में मिलने वाले बैक्टीरिया को हेल्दी रखते हैं। दही के मुकाबले छाछ ज्यादा हेल्दी प्रोबायोटिक्स, विटामिन और खनिज से भरपूर होती है। जो भीषण गर्मी के इस मौसम में हमारे शरीर के तापमान को नियंत्रित रखता है। यदि आप भी गर्मी के इस मौसम में तरो ताजा बने रहना चाहते हैं और अपने शरीर को प्राकृतिक रूप से ठंडा रखना चाहते हैं तो रोजाना दिन में एक गिलास छाछ का सेवन जरूर करें।

2. यदि आप अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं तो आपको दही का सेवन करना चाहिए। लेकिन यदि आप अपने बढ़े हुए वजन को कम करना चाहते हैं तो आप दही में थोड़ा ज्यादा मात्रा में पानी डालकर छाछ बनाकर पी सकते हैं। नियमित छाछ का सेवन करने से आपका वजन तेजी से कम होता है।

3. दही का सेवन गर्मी के मौसम में करने से आपको शरीर में भारीपन महसूस हो सकता है। ऐसा इसलिए भी होता है क्योंकि दही हमारे शरीर में वात बढ़ने का कारण बन जाती है। वहीं दही से बनी छाछ पीने से आपका शरीर हल्का फील करता है। इसलिए हमें गर्मी में दही के बजाय छाछ का सेवन करना चाहिए।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article