हेल्थ

सुबह उठने के बाद बस एक गिलास पिएं इस हरे पत्ते का पानी, मिलेंगे 5 गजब के फायदे, ये समस्याएं होंगी दूर

Curry Leaves Water Benefits in Hindi: शरीर को डिटॉक्स करना हो या सेहतमंद रखना हो, सुबह उठने के बाद करी पत्ता का पानी पीने से आपकी सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं। यह एक प्राकृतिक डिटॉक्स ड्रिंक और ब्लड प्यूरिफायर है। इस लेख में जानें आप इसका कैसे कर सकते हैं सेवन।

Image

Curry Leaves Water Benefits In Morning Empty Stomach

Photo : Shutterstock.com

Curry Leaves Water Benefits in Hindi: आपने अक्सर लोगों को दाल या करी आदि में करी पत्ता का तड़का लगाते देखा होगा। यह उन्हें एक बेहतरीन खुश्बू और स्वाद प्रदान करता है। साथ ही, करी पत्ता उनके स्वास्थ्य लाभों को भी बढ़ा देता है। इसे त्वचा और बालों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए घरेलू नुस्खे में भी खूब प्रयोग किया जाता है। वहीं, कुछ लोग सुबह करी 4-5 करी पत्ता चबाे हैं, तो कुछ इसका पानी बनाकर भी पीते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि यह सेहत के लिए बहुत फायदेंमद होता है। आपको बता दें अगर आप रोज सुबह सोकर उठने के बाद यानी खाली पेट करी पत्ता का पानी पीते हैं, तो इससे सेहत को जबरदस्त फायदे मिल सकते हैं। यह पानी शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स और इनफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है, यह कई समस्याओं को दूर करने के लिए एक रामबाण उपाय साबित हो सकता है। इस लेख में हम आपको सुबह करी पत्ता का पानी पीने के फायदे और इसे बनाने का तरीका बता रहे हैं...

सुबह करी पत्ता का पानी पीने के फायदे- Curry Leaves Water Benefits In Morning Empty Stomach In Hindi

बढ़ाए इम्यूनिटी

एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर यह पानी पीने से शरीर में ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस कम होता है और इम्यूनिटी बढ़ती है। यह वायरल संक्रमण और फ्लू आदि के लक्षणों कम और उनसे छुटकारा दिलाने में मदद करता है।

दुरुस्त करे पाचन

जिन लोगों को पाचन संबंधी समस्याएं परेशान करती हैं, उनके लिए यह पानी बहुत लाभकारी है। यह पाचन एंजाइम्स को एक्टिवेट करने में मदद करता है और डाइजेशन में सुधार करता है। यह आंत स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा है।

शरीर को करे डिटॉक्स

सुबह इस ड्रिंक को पीने से शरीर की आंतरिक रूप से सफाई होती है। यह शरीर में जमा गंदगी को बाहर निकाल फेंकता है। यह एक प्राकृतिक डिटॉक्स ड्रिंक है।

खून करे साफ

करी पत्ता का पानी पीने से रक्त में मौजूद हानिकारक कण और गंदगी को खींचकर बाहर निकालने में भी मदद मिलती है। खून साफ करने के लिए यह एक प्राकृतिक टॉनिक की तरह काम करता है।

त्वचा और बालों को रखे हेल्दी

नियमित करी पत्ता का पानी पीने से त्वचा से जुड़ी समस्याएं जैसे कील-मुंहासे और दाग-धब्बे आदि साफ करने में मदद मिलती है। यह बालों की ग्रोथ बढ़ाने और मजबूत बनाने में मदद करता है।

करी पत्ता का पानी कैसे बनाएं रेसिपी- How To Make Curry Leaves Water Recipe In Hindi

गैस पर एक टी पैन चढ़ाएं। इसमें 1 गिलास पानी और 5-6 करी पत्ते धोकर डालें। पानी को तब तक उबालें जब तक कि यह जलकर आधा न हो जाए। इसे छानकर एक कप में निकाल लें और शहद मिलाकर पिएं। इससे सेहत को जबरदस्त फायदे मिलेंगे।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article