Curry Leaves Benefits To Lower Cholesterol: शरीर की नसों में कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना बहुत ही खतरनाक स्थिति है। यह व्यक्ति को दिल की बीमारियों के खतरे में डालता है। असल में जब नसों व धमनियों में गंदा कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है, तो यह उनकी दीवारों पर चिपकने लगता है। धीरे-धीरे यह नसों के भीतर स्पेस को कम कर देता है। जिससे नसों में रक्त का दबाव बढ़ने लगता है। इसकी वजह से हमारे हृदय पर भी दबाव बढ़ता है। साथ ही, लंबे समय में कोलेस्ट्रॉल की वजह से नसों व धमनियों में ब्लॉकेज की समस्या भी हो जाती है। इससे हार्ट अटैक, हार्ट फेलियर, स्ट्रोक, कोरोनरी धमनी रोग आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए रक्त में लिपिड के स्तर को सामान्य रखना बहुत आवश्यक है। जिन लोगों को पहले से हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, उनके लिए और भी अधिक आवश्यक है।
Curry Leaves Benefits To Lower Cholesterol
लेकिन क्या आप जानते हैं, प्रकृति ने हमें कुछ ऐसी चीजें प्रदान की हैं जो नसों में जमे हुए गंदे कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने में बहुत कारगर साबित हो सकती हैं। कोलेस्ट्रॉल रोगियों के लिए ऐसी ही एक प्राकृतिक औषधि है करी पत्ता। आपको बता दें कि करी पत्ता का सेवन करने से रक्त में लिपिड के स्तर में सुधार करने, गुड और बैड कोलेस्ट्रॉल के संतुलन को बनाए रखने में बहुत मदद मिल सकती है। यह नसों में अच्छा कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने में बहुत कारगर है। बस आपको सही तरीके से इसका प्रयोग करना है।
कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए करी पत्ता के फायदे - Curry Leaves Benefits To Lower Cholesterol In Hindi
करी पत्ता शक्तिशाली औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसमें फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स और कुछ फाइटोन्यूट्रिएंट्स भी मौजूद होते हैं। कुछ शोधों में इस बात की पुष्टि हुई है कि करी पत्ता का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिल सकती है। इससे संपूर्ण लिपिड के स्तर में सुधार करने में मदद मिल सकती है। यह खराब कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड के स्तर को कम करने में कारगर साबित हो सकता है। साथ ही, नियमित इसके सेवन से गुड कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी बढ़ता है।
चूहों पर किए गए एक अध्ययन में यह देखा गया कि लगातार करी पत्ते का अर्क कुछ दिन पीने से उनके कोलेस्ट्रॉल के स्तर और ब्लड शुगर लेवल में सुधार देखने मिला। इसके अलावा, करी पत्ता में मौजूद शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं। ये फ्री-रेडिकल्स के कारण कोशिकाओं को नुकसान पहुंचने से बचाता है और शरीर में चर्बी के निर्माण को रोकता है। इससे कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल रहता है।
कोलेस्ट्रॉल कम करने के करी पत्ता का सेवन कैसे करें - How To Consume Curry Leaves To Reduce Cholesterol In Hindi
करी पत्ता को डाइट में कई तरह से शामिल किया जा सकता है। आप इसे अपनी करी या सब्जियों में तड़का लगाने के लिए प्रयोग कर सकते हैं। आप चाहें तो सुबह खाली पेट 4-5 करी पत्ता चबा सकते हैं। पानी में उबालकर इनका पानी छानकर पी सकते हैं। इसके अलावा, आप जूस आदि बनाते समय कुछ करी पत्ता भी डाल सकते हैं। आप करी पत्ता का अर्क निकालकर भी इसमें पानी मिलाकर पी सकते हैं। सुबह खाली पेट इनका सेवन करने से अधिक लाभ मिलेगा।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
