स्वाद ही नहीं, सेहत का भी खजाना है करी पत्ता, जानिए कैसे करता है शरीर की खतरनाक बीमारियों से बचाव

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 17, 2025, 05:58 PM IST

करी पत्ता का इस्तेमाल खाने में खूब किया जाता है खासकर दक्षिण भारत में। लेकिन क्या आपको मालूम है कि इसके कई हेल्थ बेनिफिट्स भी हैं। करी पत्ता कई बीमारियों का नाश करता है और शरीर को बचाता है। यहां जान लें इसके फायदे।

करी पत्ता न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि शरीर को भी मजबूत बनाता है। यह मानसिक बीमारियों के साथ-साथ कैंसर और डायबिटीज जैसी जानलेवा बीमारियों में भी असरदार साबित हो सकता है। अमेरिकन नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के मुताबिक, करी पत्ते को न्यूरोप्रोटेक्टिव कहा जाता है, क्योंकि यह दिमाग की बीमारियों जैसे अल्जाइमर और पार्किंसन में राहत दे सकता है।

सेहत का खजाना है करी पत्ता (Image: istock)

एक स्टडी में पाया गया कि करी पत्ते के अर्क से याददाश्त और दिमाग की कोशिकाएं ज्यादा स्वस्थ रहती हैं। इसमें मौजूद आइसो लोंगिफोलीन नामक तत्व दिमाग की कोशिकाओं को टूटने से बचाता है और दिमाग के जरूरी एंजाइम्स को संतुलन में रखता है। करी पत्ता रेडिएशन और कीमोथेरेपी जैसी मेडिकल प्रक्रियाओं से होने वाले नुकसान से भी बचा सकता है। रेडिएशन के समय शरीर की कोशिकाओं और डीएनए पर बुरा असर पड़ता है, जिससे शरीर में कमजोरी, उल्टी, या यहां तक कि खून की कमी हो सकती है।

End of Feed