Curd Vs Milk: आंतों के लिए दूध ज्यादा फायदेमंद है या दही? डॉक्टर से जानें किसके सेवन से बेहतर होती है गट हेल्थ

Curd Vs Milk Which Is Better For Gut Health: बहुत से लोगों को दूध और इससे बने उत्पाद खाने के बाद पेट संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वहीं, दही खाने से उनका पाचन दुरुस्त होता है। ऐसे में लोग अक्सर यह सवाल पूछते हैं कि गट हेल्थ के लिए दही ज्यादा फायदेमंद है या दूध? डॉक्टर से जानें जवाब।

Curd Vs Milk Which Is Better For Gut Health: दूध और इससे बने प्रोडक्ट्स सभी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। ये प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फैट्स जैसे मैक्रोन्यूट्रिएंट्स के साथ-साथ कई जरूरी विटामिन और मिनरल्स जैसे विटामिन बी, डी और कैल्शियम आदि से भरपूर होते हैं। इन्हें खाने से शरीर की हड्डियां व मांसपेशियां मजबूत होती हैं। साथ ही, शरीर का विकास बहुत अच्छी तरह से होता है। लेकिन अक्सर हम देखते हैं कि कुछ लोग जब दूध पीते हैं, तो उनके पेट में ब्लोटिंग और अन्य पेट संबंधी समस्याएं देखने को मिलती हैं। लेकिन वहीं, जब लोग दही खाते हैं, तो उन्हें पेट संबंधी समस्याएं नहीं होती है, बल्कि पाचन बेहतर होता है। लोगों में यह कंफ्यूजन काफी देखने को मिलती है कि दूध और दही दोनों ही डेयरी प्रोडक्ट्स हैं, लेकिन अगर गट हेल्थ से जुड़ी समस्याएं हो रही हैं तो किसका सेवन करने से अधिक लाभ मिलते हैं। आंतो के लिए दूध ज्यादा फायदेमंद है या दही का सेवन, इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. प्रियंका सहराव (MBBS- LHMC, MD Medicine- AIIMS Delhi) से बात की। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Curd Vs Milk Which Is Better For Gut Health

Curd Vs Milk Which Is Better For Gut Health

आंतों के स्वास्थ्य के लिए दही ज्यादा फायदेमंद है या दूध- Curd Or Milk For Gut Health Which Is Better

डॉ. प्रियंका सहरावत की मानें, तो जब गट हेल्थ की बात आती है, तो दूध की तुलना में दही का सेवन ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। दही एक बेहतरीन प्रोबायोटिक है, जो आंत में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद करती है। इसे खाने से आंतों में बैक्टीरिया का संतुलन बना रहता है। दही एक फर्मेंटेड फूड है। फर्मेंटेशन के दौरान दही में कुछ बैक्टीरिया पनपने लगते हैं, जो आंतों के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। अगर बात पेट को स्वस्थ रखने की है, तो दही दूध से हमेशा ही बेहतर विकल्प है। क्योंकि बहुत से लोगों को दूध पचाने में भी काफी परेशानी होती है, लेकिन दही आसानी से पच जाती है। अगर फायदों की बात करें, तो आंत को स्वस्थ रखने के अलावा, दही खाने से आपको वे सभी फायदे मिल सकते हैं, जो आपको दूध पीने से मिलते हैं।

End of Feed