हेल्थ

मेटाबॉलिज्म बढ़ाना है तो पिएं पुदीना की चाय, पिघलेगी शरीर की चर्बी और दूर होंगी ये 5 समस्याएं

Mint Tea Benefits To Boost Metabolism In Hindi: अगर आप भी मेटाबॉलिज्म धीमा हो गया है, तो पुदीने की चाय को डाइट में शामिल करने से इसे तेज करने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा, नियमित इस चाय को पीने से सेहत को कई फायदे भी मिलेंगे। इस लेख में जानें इस चाय के फायदे।

Image

Mint Tea Benefits To Boost Metabolism

Photo : Shutterstock.com

Mint Tea Benefits To Boost Metabolism In Hindi: मेटाबॉलिज्म शरीर की एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। यह एक केमिकल प्रक्रिया होती है, जो हमारे द्वारा खाए गए भोजन को तोड़ने और उसे एनर्जी में बदलने में योगदान देती है। लेकिन अगर हमारा मेटाबॉलिज्म अपना काम ठीक से नहीं करते हैं, तो यह शरीर में कई गंभीर रोगों को जन्म दे सकता है। वजन या शरीर में चर्बी बढ़ने की समस्या भी इस बात की ओर इशारा करती है कि आपका मेटाबॉलिज्म दुरुस्त नहीं है। क्योंकि यह जब हमारा मेटाबॉलिज्म धीमा होता है, तो यह भोजन से प्राप्त एनर्जी कम मात्रा में शरीर में प्रयोग हो पाती है और बची हुई एनर्जी शरीर में चर्बी के रूप में जमा होने लगती है। मेटाबॉलिज्म शरीर में हार्मोन्स के संतुलन को बनाए रखने में भी बहुत अहम भूमिका निभाता है। इसलिए मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त रखना बहुत आवश्यक है। अच्छी बात यह है कि अच्छी डाइट और नियमित एक्सरसाइज करने से मेटाबॉलिज्म दुरुस्त रखने में बहुत मदद मिलती है। इसके अलावा, कुछ ड्रिंक्स भी प्राकृतिक रूप से मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में काफी मदद करती हैं। ऐसी ही एक अद्भुत ड्रिंक है पुदानी का चाय। दिन 1-2 कप पुदीने की चाय पीने से नैचुरली मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। यह शरीर में जमा जिद्दी चर्बी को पिघलाने और वजन घटाने में भी मदद करती है। इस लेख में हम आपको मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के लिए पुदीने की चाय पीने के फायदे बता रहे हैं।

मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के लिए इस तरह फायदेमंद है पुदीने की चाय- Mint Tea Benefits To Boost Metabolism In Hindi

पाचन रखे दुरुस्त

इस चाय को पीने से पाचन दुरुस्त होता है। यह पेट की गैस, अपच और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं से राहत प्रदान करती है। स्वस्थ पाचन मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में योगदान देता है।

फायदेमंद होता है।

भूख अधिक नहीं लगती

पुदीना की चाय पीने से भूख कंट्रोल रखने में मदद मिलती है। इसे पीने से पेट भरा महसूस होता है और तृप्ति का एहसास बना रहता है। इस तरह आप अधिक खाने से बचते हैं और कम कैलोरी खाते हैं।

शरीर रहता हाइड्रेट

स्वस्थ मेटाबॉलिज्म के लिए शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत आवश्यक है। पुदीना की चाय पीने से शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद मिल सकती है।

मेटाबॉलिज्म से जुड़े रोग करे दूर

पुदीने की चाय पीने से शरीर में मौजूद हानिकारक कण बेअसर हो जाते हैं। इसमें शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं। यह फ्री-रेडिकल्स को बेअसर करके ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करती है। यह शरीर की सूजन को भी कम करती है। यह मेटाबॉलिज्म से जुड़े रोग और मोटापे की समस्या को दूर कर सकती है।

तनाव दूर होता है

तनाव मेटाबॉलिज्म को प्रभावित करता है। एंग्जायटी और तनाव जैसी स्थितियों से राहत प्रदान करने में पुदीने की चाय लाभकारी है। यह मस्तिष्क को शांत और रिलैक्स करती है, साथ ही मूड में भी सुधार करती है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article