Curd Vs Milk Which Is Better For Gut Health: दूध और इससे बने प्रोडक्ट्स सभी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। ये प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फैट्स जैसे मैक्रोन्यूट्रिएंट्स के साथ-साथ कई जरूरी विटामिन और मिनरल्स जैसे विटामिन बी, डी और कैल्शियम आदि से भरपूर होते हैं। इन्हें खाने से शरीर की हड्डियां व मांसपेशियां मजबूत होती हैं। साथ ही, शरीर का विकास बहुत अच्छी तरह से होता है। लेकिन अक्सर हम देखते हैं कि कुछ लोग जब दूध पीते हैं, तो उनके पेट में ब्लोटिंग और अन्य पेट संबंधी समस्याएं देखने को मिलती हैं। लेकिन वहीं, जब लोग दही खाते हैं, तो उन्हें पेट संबंधी समस्याएं नहीं होती है, बल्कि पाचन बेहतर होता है। लोगों में यह कंफ्यूजन काफी देखने को मिलती है कि दूध और दही दोनों ही डेयरी प्रोडक्ट्स हैं, लेकिन अगर गट हेल्थ से जुड़ी समस्याएं हो रही हैं तो किसका सेवन करने से अधिक लाभ मिलते हैं। आंतो के लिए दूध ज्यादा फायदेमंद है या दही का सेवन, इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. प्रियंका सहराव (MBBS- LHMC, MD Medicine- AIIMS Delhi) से बात की। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
आंतों के स्वास्थ्य के लिए दही ज्यादा फायदेमंद है या दूध- Curd Or Milk For Gut Health Which Is Better
डॉ. प्रियंका सहरावत की मानें, तो जब गट हेल्थ की बात आती है, तो दूध की तुलना में दही का सेवन ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। दही एक बेहतरीन प्रोबायोटिक है, जो आंत में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद करती है। इसे खाने से आंतों में बैक्टीरिया का संतुलन बना रहता है। दही एक फर्मेंटेड फूड है। फर्मेंटेशन के दौरान दही में कुछ बैक्टीरिया पनपने लगते हैं, जो आंतों के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। अगर बात पेट को स्वस्थ रखने की है, तो दही दूध से हमेशा ही बेहतर विकल्प है। क्योंकि बहुत से लोगों को दूध पचाने में भी काफी परेशानी होती है, लेकिन दही आसानी से पच जाती है। अगर फायदों की बात करें, तो आंत को स्वस्थ रखने के अलावा, दही खाने से आपको वे सभी फायदे मिल सकते हैं, जो आपको दूध पीने से मिलते हैं।
डॉक्टर क्या सलाह देती हैं?
भले ही दही आंत स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी है, लेकिन जो लोग दूध आसानी से पचा लेते हैं, वे दोनों को ही डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। आप दही और दूध दोनों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। लेकिन अगर आपको दूध पीने से पेट संबंधी समस्याएं होती हैं, तो आप दही खा सकते हैं। इसके अलावा, आप छाछ भी पी सकते हैं। दूध और दही, दोनों में ही लगभग समान पोषक तत्व और कैल्शियम होता है। हड्डियों व मांसपेशियों को मजबूत बनाने में भी दोनों समान रूप से ही लाभकारी हैं।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
