मसल्स को कैसे मजबूत करता है काकासन? जानें, काकासन करने का सही तरीका और फायदे

Kakasana Benefits: ककासन के नियमित अभ्यास से कई शारीरिक और मानसिक लाभ मिलते हैं। ककासन रीढ़ को लचीला बनाता है और शरीर का संतुलन सुधारता है। यह तनाव के साथ ही चिंता को कम करने में भी मदद करता है। नियमित अभ्यास से आत्मविश्वास बढ़ता है और शरीर में ऊर्जा का संचार होता है।

Kakasana Benefits: आज के समय में स्वस्थ रहने का बेहतरीन तरीका दवाई नहीं, बल्कि योगासन और प्राणायाम हैं। योग के कई आसनों में 'काकासन' काफी महत्वपूर्ण है, जिसे 'क्रो पोज' या 'बकासन' भी कहा जाता है। यह पेट और बाजुओं को मजबूती के साथ संतुलन बढ़ाने वाला आसन है। काकासन, विशेष तौर पर शरीर के ऊपरी हिस्से की ताकत, एकाग्रता और लचीलापन बढ़ाने में मदद करता है।

kakasana benefits and precautions

क्या है काकासन?

काकासन का नाम संस्कृत शब्द 'कक' से आया है, जिसका अर्थ है कौआ, क्योंकि इस आसन में शरीर की स्थिति कौए की तरह संतुलित दिखती है। यह आसन शुरुआती और अनुभवी योगियों दोनों के लिए लाभकारी है, बशर्ते इसे सही तकनीक से किया जाए। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अनुसार, बकासन, जिसे क्रो पोज या कौआ आसन भी कहा जाता है, एक योगासन है जो संतुलन और ताकत बढ़ाने में मदद करता है। यह आसन हाथों, कंधों और कोर मसल्स को मजबूत करता है, साथ ही एकाग्रता और मानसिक स्थिरता में भी सुधार करता है।

End of Feed