हेल्थ

बरसात में पेट रखना है दुरुस्त? अपनाएं ये आयुर्वेदिक नुस्खे, न होगी फूड पॉइजनिंग न कब्ज की समस्या

Ayurvedic Monsoon Remedies In Hindi: बारिश के मौसम में पेट की समस्याएं आम हो जाती हैं। इस दौरान अगर आपको गैस, कब्ज और फूड पॉइजनिंग जैसी समस्याओं से बचना है तो इसमें कुछ आयुर्वेदिक नुस्खे आपकी बहुत मदद कर सकते हैं। अपनाएं ये आसान और असरदार आयुर्वेदिक उपाय, जो पेट को रखेंगे बिल्कुल ठीक।

Image

Ayurvedic Monsoon Remedies In Hindi

Ayurvedic Monsoon Remedies In Hindi: बरसात का मौसम आते ही हम सबको थोड़ी राहत तो मिलती है, लेकिन साथ ही पेट की परेशानियां भी शुरू हो जाती हैं। कहीं बाहर का खाना खा लिया, तो फूड पॉइजनिंग का खतरा, और अगर डाइट में लापरवाही हो गई, तो गैस, अपच और कब्ज परेशान करने लगते हैं। ऐसे में जरूरी है कि हम अपना पाचन तंत्र मजबूत रखें और कुछ ऐसे आयुर्वेदिक नुस्खों को अपनाएं, जो ना सिर्फ पेट को दुरुस्त रखें, बल्कि मौसम बदलने के असर से भी बचाएं।

हींग से मिलेगा गैस और अपच में आराम

अगर पेट भारी लग रहा है या बार-बार गैस बन रही है, तो हींग बहुत काम की चीज है। इसे गुनगुने पानी में मिलाकर पिएं या सब्जी में तड़के के तौर पर इस्तेमाल करें। हींग पेट को हल्का करती है और अपच को दूर करती है।

सौंफ और जीरा बढ़ाएंगे पाचन की ताकत

बरसात में खाना थोड़ा देर से पचता है, ऐसे में सौंफ और जीरा मददगार साबित होते हैं। दोनों को उबालकर उसका पानी पी सकते हैं या भोजन के बाद थोड़ा-सा चबाना भी फायदेमंद रहेगा। इससे पाचन सुधरता है और कब्ज भी नहीं होती।

त्रिफला रखेगा पेट साफ

रोज रात को त्रिफला चूर्ण को गुनगुने पानी के साथ लेना बहुत फायदेमंद होता है। ये ना सिर्फ पेट को साफ करता है बल्कि आंतों की सफाई भी करता है। इससे सुबह पेट अच्छी तरह से साफ होता है और भारीपन भी नहीं महसूस होता।

पुदीना और अजवाइन से बचे फूड पॉइजनिंग से

बरसात में खाने में बैक्टीरिया जल्दी पनपते हैं, जिससे फूड पॉइजनिंग का खतरा रहता है। ऐसे में पुदीना और अजवाइन का पानी या चूर्ण लेने से पेट को ठंडक मिलती है और शरीर बैक्टीरिया से लड़ने में सक्षम होता है।

अदरक और नींबू से नहीं होगी मतली

अगर बारिश के मौसम में मतली या उल्टी जैसा मन हो रहा है, तो अदरक और नींबू का सेवन करें। अदरक का रस और नींबू का रस मिलाकर पीने से तुरंत राहत मिलती है। ये दोनों पेट को आराम पहुंचाते हैं और मरोड़ से भी बचाते हैं।

धनिया पानी करेगा पेट को डिटॉक्स

धनिया को पानी में उबालकर उसका पानी पीने से पेट में जमा गंदगी बाहर निकलती है। ये पेट के इन्फेक्शन से भी बचाता है और लिवर के लिए भी फायदेमंद होता है।

बरसात के मौसम में थोड़ा सा ध्यान रखकर और ये आयुर्वेदिक उपाय अपनाकर आप अपने पेट को फिट और दुरुस्त रख सकते हैं। ना फूड पॉइजनिंग की टेंशन, ना कब्ज की झंझट बस थोड़ी समझदारी और नियमितता से पेट रहेगा एकदम खुश।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article