Covid-19 का इस बीमारी से सीधा कनेक्शन, शरीर पर दिखा 'गंभीर' साइड-इफेक्ट

  • Edited by: प्रणव मिश्र
  • Updated Apr 20, 2023, 02:14 PM IST

Covid 19 Research: कनाडा के शोधकर्ताओं ने कोविड-19 और मधुमेह के संबंध को लेकर एक शोध किया है, जिसमें उन्होंने दावा किया है कि अन्य वायरल इंफेक्शन की तरह ही कोरोना भी डायबिटीज के विकास में अपनी भूमिका निभा सकता है। रिसर्च के मुताबिक वायरस के संपर्क में नहीं आने वाले लोगों की तुलना में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों में टाइप 2 डायबिटीज के डायग्नोज होने की संभावना काफी अधिक थी।

Covid-19 Direct Connection With Type 2 Diabetes: कनाडा के शोधकर्ताओं ने मंगलवार (18 April 2023) को बताया कि वायरस के संपर्क में नहीं आने वाले लोगों की तुलना में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों में उनके संक्रमण के एक वर्ष के भीतर टाइप 2 मधुमेह का निदान होने की संभावना काफी अधिक थी।

Covid 19, Omicron and Diabetes, Covid 19 and Diabetes

Covid-19 संक्रमण से बढ़ सकता है डायबिटीज का खतरा?

वैज्ञानिकों ने पाया कि महिलाओं की तुलना में पुरुषों में मधुमेह होने की संभावना अधिक थी। जो लोग अधिक बीमार थे या अस्पताल में भर्ती थे, उनमें मधुमेह के डाग्नोसिस होने की संभावना उन लोगों की तुलना में दोगुनी थी, जो संक्रमित नहीं थे। शोधकर्ताओं ने यह भी पाया कि जिन लोगों को गहन देखभाल में भर्ती कराया गया था, उनमें मधुमेह विकसित होने की संभावना तीन गुना अधिक थी।

End of Feed