हेल्थ

खांस-खांसकर गला गया छिल तो तुरंत अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, चुटकियों में दूर होगी सूखी खांसी, जल्द शांत होगी गले की जलन

Cough Home Remedies In Hindi: अगर आपको भी खांसी हो गई है और खांस-खांसकर परेशान हो गए हैं, तो महंगे कफ सिरप पीने के बजाए इन आसान घरेलू नुस्खों की मदद से आप जल्द खांसी से राहत पा सकते हैं। कफ सिर्फ का अधिक सेवन नुकसानदेह हो सकता है, ऐसे में अपनाएं ये घरेलू नुस्खे।

Image

Home Remedies To Relieve Cough

Cough Home Remedies In Hindi: बारिश का मौसम शुरू हो चुका है। इस दौरान लोगों को सर्दी-जुकाम की समस्या काफी परेशान करती है। लेकिन ज्यादातर लोगों को इस दौरान गंभीर खांसी का सामना भी करना पड़ता है। हल्की सी भी सर्दी लगने के बाद जब ठीक होती है, तो उसके बाद गंभीर खांसी हो जाती है। लोगों का इसकी वजह से खांस-खांसकर बुरा हाल हो जाता है। कई बार लोगों को सूखी खांसी हो जाती है, जिसकी वजह खांस-खांसकर उनका गलता तक छील जाता है। इसकी वजह से उनका गले गले में जलन और गंभीर दर्द होता है। इसके चलते उनका-खाना पीना तक मुश्किल हो जाता है। लोग इसके लिए खूब कफ सिरप पीते हैं, लेकिन फिर भी उन्हें आराम नहीं मिलता है। साथ ही, ज्यादा कफ सिरप पीना भी सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है। ऐसे में लोग इस बात को लेकर काफी परेशान रहते हैं कि आखिर इससे छुटकारा कैसे पाएं? आपको बता दें कि कुछ घरेलू नुस्खे आपकी इससे जल्द छुटकारा पाने में मदद कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको इनके बारे में विस्तार से बता रहे हैं...

खांसी से राहत के लिए घरेलू उपाय - Home Remedies To Relieve Cough In Hindi

शहद खाएं

गले की जलन और खांसी को शांत करने का यह सबसे आसान घरेलू नुस्खा है। इसमें एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो गले की सूजन को शांत करते हैं। साथ ही, यह एलर्जी के लक्षणों को भी कम करता है। दिन में 2-3 बार 1 चम्मच शहद का सेवन करने से बहुत आराम मिलेगा।

गरारे करें

गुनगुने पानी में नमक डालकर गरारे करने से गले को बहुत आराम मिलता है। यह गले की खराश को शांत करता है, साथ ही सूजन से भी राहत देता है। दिन में 2-3 बार गरारे करने से आपको आराम मिलेगा।

अदरक की चाय

खांसी से छुटकारा पाने के लिए दिन में 2-3 बार अदरक की हर्बल चाय का सेवन करना भी बहुत लाभकारी हो सकता है। यह शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है। गले की सूजन को शांत करने के साथ-साथ दर्द से भी आराम दिलाती है। खांसी और गले की खराब की छुट्टी करती है।

शहद और काली मिर्च

दिन में 2 बार एक चम्मच शहद के साथ 1-2 काली मिर्च मिलाकर चबाने से गले को बहुत आराम मिलता है। यह गले में जमा बैक्टीरिया का सफाया करते हैं। सूखी खांसी के उपचार के लिए यह मिश्रण किसी रामबाण से कम नहीं है। यह छाती में जमा बलगम को भी बाहर निकाल फेंकता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article