हेल्थ

Coronavirus XBB.1.16: कोरोना की नई 'लहर' के पीछे XBB.1.16 वैरिएंट, WHO ने बताया कितना है खतरनाक

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Mar 31, 2023, 08:08 AM IST

Coronavirus XBB.1.16 Variant: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने बताया है कि XBB.1.16 वैरिएंट कितना खतरनाक है। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1573 नए मामले दर्ज किये गए हैं। दुनिया में XBB.1.16 वैरिएंट के सबसे ज्यादा मामले भारत में हैं।

Image

Coronavirus XBB.1.16: कोरोना की नई 'लहर' के पीछे XBB.1.16 वैरिएंट, WHO ने बताया कितना है खतरनाक

Coronavirus XBB.1.16 in India:देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) का खतरा एक बार फिर बढ़ने लगा है। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1573 नए मामले दर्ज किये गए हैं और मौजूदा समय में कोरोना के एक्टिव मामले 13,509 से ज्यादा हो गए हैं। इस वायरस ने अब तक 5,30,841 लोगों की जान ले ली है। इन दिनों भारत में कोरोना का सबसे ज्यादा जो वायरस पाया जा रहा है वह ओमिक्रोन का ही एक वेरिएंट XBB. 1.16 है। भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने चिंता जताई है। WHO के मुताबिक, कोरोना वायरस को अब तक कमजोर पड़ जाना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने बताया है कि XBB.1.16 वैरिएंट कितना खतरनाक है। जानकारी के अनुसार, दुनिया में XBB.1.16 वैरिएंट के सबसे ज्यादा मामले भारत में हैं। इस वैरिएंट के दुनिया में अब तक 800 सीक्वेंस मिले हैं, जिनमें से सबसे ज्यादा भारत से ही मिले हैं।

XBB.1.16 वैरिएंट कितना खतरनाक

एम्स के पूर्व निदेशक डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने ANI को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि यह वायरस हल्का है और इसके लक्षण भी हल्के हैं। हालांकि इसके लक्षण नजर आने पर इसे हल्के में ना लें। इस वैरिएंट के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र और गुजरात में 164 प्रत्येक में पाए गए हैं, इसके बाद तेलंगाना में 93 और कर्नाटक में 86 मामले मिले हैं।

XBB.1.16 वैरिएंट के लक्षण

लक्षणों की बात करें तो बुखार, खांसी और थकान इसका प्रमुख लक्षण है। इसी के साथ सांस की तकलीफ या सांस लेने में कठिनाई, शरीर में दर्द और मांसपेशियों में दर्द, गले में खराश, नाक बहना, सीने में दर्द और सिरदर्द भी लक्षणों में शामिल हैं। कोई भी लक्षण महसूस होने पर कोरोना की जांच अवश्य कराएं।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article