हेल्थ

दिल की सेहत को बर्बाद कर रहा प्रेगनेंसी रोकने का ये तरीका, कई गुना बढ़ सकता है हार्ट अटैक का खतरा

आज बदलते समय में अनचाहे गर्भ को रोकने के लिए कई तरह के उपाय प्रचलित हो गए हैं, लेकिन आज भी गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन काफी बड़ी मात्रा में किया जाता है। जिसका असर सेहत पर भी देखने को मिलता है। आइए जानते हैं इसके साइड इफेक्ट्स के बारे में...

Image

contraseptive pill side effects

Photo : iStock

अनचाहे गर्भ से बचने के लिए मार्केट में आज बहुत से तरीके मौजूद हैं, लेकिन गर्भनिरोधक गोलियों का उपयोग आज भी बड़ी मात्रा में किया जाता है। जो महिलाएं अक्सर इन दवाओं का सेवन करती हैं, उन्हें इसके साइड इफेक्ट के बारे में नहीं पता होता है। आज हम आपको बता रहे हैं कि ये गोलियां महिलाओं की सेहत पर काफी बुरा असर डाल रही हैं। हाल ही में हुए एक शोध में इसको लेकर काफी चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

हार्ट अटैक का बढ़ रहा खतरा

डेली मेल की एक रिपोर्ट में छपी खबर के मुताबिक, एक हेल्थ शोध में इस बात का खुलासा हुआ है कि कुछ गर्भनिरोधक दवाएं महिलाओं के दिल की सेहत पर काफी खतरनाक असर डाल रही हैं। जी हां शोध की रिपोर्ट की मानें तो गर्भनिरोधक दवाओं का सेवन करने से महिलाओं में हार्ट अटैक जैसी जानलेवा समस्या का खतरा बढ़ता जा रहा है। ब्रिटेन के एक मेडिकल जर्नल में प्रकाशित हुए इस शोध में लगभग 20 लाख महिलाओं के डेटा का विश्लेषण किया गया था।

क्या हैं शोध के परिणाम

शोध के आंकड़ों को देखते हुए परिणाम पर पहुंचने की बात करें तो एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन से बनी गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन करने से महिलाओं में दिल की बीमारियों का खतरा काफी बढ़ता जा रहा है। इसके अलावा गर्भनिरोधक वैजाइनल रिंग से भी स्ट्रोक का खतरा 2.5 गुना और हार्ट अटैक का खतरा 3.8 गुना तक बढ़ सकता है। यही कारण है कि गर्भनिरोधक दवाओं का सेवन न करने की सलाह महिलाओं को दी जाती है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article