Health Alert: तंबाकू के सेवन से महिलाओं और पुरूषों में बढ़ता है नपुंसकता का खतरा! एक्सपर्ट से जानिए सेहत के लिए कितना खतरनाक

  • Written by: प्रणव मिश्र
  • Updated Jun 1, 2023, 01:31 PM IST

Health Tips in Hindi: धूम्रपान से महिलाओं में बांझपन का खतरा बढ़ जाता है। धूम्रपान की आदी महिलाओं को तंबाकू का सेवन करने पर बांझपन और रजोनिवृत्ति का शिकार होना पड़ सकता है। आइए जानते हैं बिरला फर्टिलिटी एंड आईवीएफ की कंसल्टेंट डॉ. रचिता मुंजाल से कि धूम्रपान कैसे महिलाओं और पुरुषों में नपुंसकता बढ़ा रहा है-

Smoking and Infertility: धूम्रपान से महिलाओं में बांझपन का खतरा बढ़ जाता है। धूम्रपान की आदी महिलाओं को तंबाकू का सेवन करने पर बांझपन और मेनोपॉज का शिकार होना पड़ सकता है। सक्रिय और निष्क्रिय दोनों प्रकार के धूम्रपान से महिलाओं में बांझपन और समय से पहले मेनोपॉज का खतरा बढ़ जाता है। आइये बिड़ला फर्टिलिटी एंड आईवीएफ में कंसल्टेंट डॉ रचिता मुंजाल से जानते हैं कि धूम्रपान कैसे महिला और पुरूषों में नपुंसकता बढ़ा रहा है-

धूम्रपान और फर्टिलिटी के बीच क्या संबंध है? - What is the connection between smoking and fertility?

डॉ रचिता मुंजाल ने टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से बातचीत करते हुए बताया कि धूम्रपान और फर्टिलिटी के बीच गहरा संबंध होता है। धूम्रपान करने से प्रजनन प्रणाली पर असर पड़ता है तथा अंडों और स्पर्म को क्षति पहुँचती है। धूम्रपान से महिला और पुरूषों की फर्टिलिटी पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, और दंपत्तियों को गर्भधारण में मुश्किल हो सकती है।

End of Feed