बदलती लाइफस्टाइल और खानपान ये दो ऐसी मुख्य समस्याएं हैं जो हमारे शरीर में फैट बढ़ने की वजह बन जाती हैं। पेट पर जमा चर्बी के कारण हमारी पर्सनैलिटी भी खराब दिखाई देती है। इसके साथ-साथ यह कई कई बीमारियों का कारण भी बन जाती है। यदि आप चाहते हैं कि आपको लाइफस्टाइल संबंधी किसी तरह की बीमारी न हो तो आपको अपने शरीर में जमा फैट को कम करना चाहिए। जी हां आज हम आपको फैट कम करने के लिए एक ऐसी हेल्दी ड्रिंक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे रात में सोने से पहले पीने पर आपका वजन तेजी से कम हो सकता है।
Healthy drink before sleep for weight loss
हेल्दी ड्रिंक करेगी कमाल
आप रात में सोने से पहले जीरा, अजवाइन और सौंफ को मिलाकर एक ड्रिंक तैयार कर सकते हैं। यह हेल्दी ड्रिंक आपको वेट लॉस में काफी मदद कर सकती है। इसके लिए आपको बिस्तर पर जाने से 20 मिनट पहले इसका सेवन करना है।कैसे करें तैयार
इस ड्रिंक को तैयार करने के लिए आप 1 गिलास पानी में अजवाइन, जीरा और सौंफ को 1/2 चम्मच की मात्रा में मिक्स कर लें। इसके बाद इस पानी को अच्छी तरह उबालें जब यह पानी आधा रह जाए तो इसे छानकर हल्की गुनगुना पी लें।स्वाद के लिए मिलाएं शहद
यदि आप इस ड्रिंक को टेस्टी बनाना चाहते हैं तो आपको इसमें 2 चम्मच शहद मिला लेना चाहिए। शहद मिलाकर पीने से यह आपको सेहत और स्वाद दोनों एक साथ दे सकती है।
इस ड्रिंक के और भी हैं लाभ
- यह हमारे वजन को कम करने के साथ हमें बेहतर नींद लेने में भी मदद करता है।
- यह हमारे शरीर में आ रही आंतरिक सूजन को कम करने में काफी कारगर है।
- इसे पीने से हमारा पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। जिससे डाइजेशन संबंधित समस्याओं से निजात मिलती है।
