Constipation Home Remedies In Hindi: अगर आपको रोज सुबह पेट ठीक से साफ नहीं होता, गैस बनती है या अपच और ब्लोटिंग की शिकायत रहती है, तो एक छोटा सा रूटीन आपकी ये सारी दिक्कतें दूर कर सकता है। सिर्फ 5 मिनट का एक आसान काम कुछ योग और सुबह-सुबह की हेल्दी आदतें आपके पाचन को दुरुस्त बना सकती हैं। ये ना सिर्फ कब्ज दूर करेंगी, बल्कि पेट हल्का और दिमाग भी फ्रेश लगेगा। चलिए जानते हैं कौन-कौन सी चीजें इसमें मददगार हैं।
Constipation Home Remedies In Hindi
पवनमुक्तासन से दिन की करें शुरुआत
सुबह उठते ही पवनमुक्तासन करना पेट को साफ करने में बेहद असरदार होता है। ये आसान-सा योग पेट में जमा गैस को बाहर निकालता है और कब्ज की पुरानी समस्या को भी दूर करता है। रोज सिर्फ 2-3 मिनट इस आसान योग से पेट हल्का महसूस होगा।
गुनगुना पानी पिएं सबसे पहले
सुबह आंख खुलते ही एक गिलास गुनगुना पानी पीना आपकी पाचन क्रिया को एक्टिव करता है। इससे आंतों की सफाई होती है और पेट खुद-ब-खुद साफ होने लगता है। चाहें तो इसमें नींबू या शहद भी मिला सकते हैं, इससे मेटाबॉलिज्म भी तेज होता है।
त्रिकोणासन से मिलेगी पाचन में राहत
त्रिकोणासन एक सरल और असरदार योग है जो पेट की मांसपेशियों पर काम करता है। इसे रोज़ सुबह करने से कब्ज, गैस और ब्लोटिंग की दिक्कतें धीरे-धीरे कम होने लगती हैं। साथ ही शरीर में फ्लेक्सिबिलिटी भी बढ़ती है।
गहरी सांस लें और तनाव दूर करें
कई बार कब्ज सिर्फ खाने की वजह से नहीं, बल्कि मानसिक तनाव के कारण भी होती है। ऐसे में सुबह 2-3 मिनट तक गहरी सांस लें। इससे नर्वस सिस्टम शांत होता है और पाचन क्रिया बेहतर होती है।
फाइबर और रूटीन का रखें ख्याल
सुबह का ये 5 मिनट तभी असर करेगा जब दिनभर सही खानपान और रूटीन रहेगा। अपनी डाइट में फाइबर बढ़ाएं, जैसे फल, हरी सब्ज़ियां और ओट्स। साथ ही समय पर खाना और पर्याप्त नींद भी पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
