हेल्थ

Women's Day 2024: किचन में मौजूद ये 5 चीजें महिलाओं को जरूर करनी चाहिए डाइट में शामिल, जानें इनके जबरदस्त फायदे

Kitchen Ingredients That Are Beneficial For Women: हमारे किचन में कुछ ऐसी चीजें हैं, जिन्हें अपनी दैनिक डाइट में शामिल करने से संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में बहुत मदद मिल सकती है। महिलाओं की कई परेशानियां होती हैं, जिन्हें दूर करने में हमारे किचन में मौजूद चीजें बहुत लाभकारी हैं।

Image

Kitchen Ingredients That Are Beneficial For Women

Photo : Shutterstock.com

Kitchen Ingredients That Are Beneficial For Women: सेहतमंद रहने के लिए के लिए यह बहुत आवश्यक होता है कि नियमित संतुलित और पोषक तत्वों से भरपूर आहार लें। लेकिन इसके साथ-साथ कई अन्य ऐसी चीजें भी होती हैं, जो अच्छी डाइट से आपको भरपूर लाभ प्राप्त करने में मदद करती हैं। हमारे किचन में ऐसी कई चीजें मौजूद होती हैं, जो हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं। गलत खानपान महिलाओं में कई स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म देता है, जिनमें मोटापा, हार्मोनल असंतुलन, अनियमित पीरियड्स, पीसीओएस, थायराइड आदि शामिल हैं। लेकिन हमारे किचन में कुछ ऐसी चीजें हैं, जिन्हें अपनी दैनिक डाइट में शामिल करने से संपूर्ण स्वास्थ्य क बेहतर बनाने में बहुत मदद मिल सकती है। महिलाओं की कई परेशानियां होती हैं, जिन्हें दूर करने में हमारे किचन में मौजूद चीजें बहुत लाभकारी हैं। इस लेख में हम आपको ऐसी 5 चीजों के बारे में बता रहे हैं, जो हमारे किचन में मौजूद होती हैं और महिलाओं को जिनका सेवन जरूर करना चाहिए।

महिलाओं के लिए फायदेमंद हैं किचन में मौजूद ये चीजें- Kitchen Ingredients That Are Beneficial For Women In Hindi

1. हल्दी (Turmeric)

यह एक अद्भुत मसाला है, जिसका हम सभी भोजन पकाते समय करते हैं। महिलाओं के लिए हल्दी बहुत फायदेमंद होती है। इसमें शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह सूजन को कम करने और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करती है। यह महिलाओं में हार्मोन्स के संतुलन को बनाए रखती है। यह आंतों को स्वस्थ रखने में भी मदद करती है।

2. दालचीनी (Cinnamon)

इसे महिलाओं में हार्मोन को संतुलित रखने में मदद करती है। यह इंसुलिन हार्मोन के उत्पादन में सहायता करती है और वजन बढ़ने से भी रोकती है। दालचीनी को अपने खानपान का हिस्सा बनाने से हार्मोनल समस्याएं, मोटापा, डायबिटीज आदि जैसी समस्याओं से बचाव में मदद मिल सकती है।

3. जीरा (Cumin)

जीरा का पानी या चाय पीने से महिलाओं की कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। यह पीरियड्स के दौरान होने वाली दर्द और ऐंठन से राहत प्रदान करता है। साथ ही, ब्लड फ्लो में भी सुधार करता है। यह शरीर की चर्बी को पिघलाने और वजन घटाने में भी मदद करती है। जीरा डाइजेशन में सुधार करने में भी मदद करता है।

4. अदरक (Ginger)

अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, यह सूजन को कम करने में बहुत प्रभावी है। पीरियड्स के दौरान अदरक की चाय पीने से ब्लड फ्लो में सुधार होती है और पीरियड क्रैम्प्स से राहत मिलती है। इसके अलावा, इम्यूनिटी बढ़ाने, मस्तिष्क को शांत करने और मांसपेशियों की ऐंठन दूर करने में भी यह लाभकारी है।

5. अजवाइन (Ajwain)

जीरे की तरह अजवाइन का सेवन भी भी महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद है। आंतों की सूजन दूर करने, डाइजेशन मजबूत बनाने, पेट संबंधी समस्याओं को दूर रखने के साथ-साथ यह महिलाओं की अनियमित पीरियड्स की समस्या दूर करती है। इसे नियमित पानी में उबालकर या इसकी चाय बनाकर पीने से हार्मोन्स संतुलित रहते हैं। साथ ही, यह पीरियड्स की ऐंठन और दर्द से भी राहत प्रदान करता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article