हेल्थ

शरीर की मांसपेशियां क्यों फड़कती हैं? बार-बार फड़कने के पीछे हो सकते हैं ये 6 कारण, इन गंभीर स्थितियों का है संकेत

Causes Of Muscle twitching In Hindi: अगर आपको भी अक्सर मांसपेशियां फड़कने की स्थिति का सामना करना पड़ता है, तो आपको इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। क्योंकि यह कुछ मामलों में शरीर में कुछ गंभीर स्थितियों का संकेत भी हो सकता है। इस लेख में डॉक्टर से जानें मांसपेशियों क्यों फड़कती हैं।

Image

Common Causes Of Muscle Twitching And Prevention Tips

Causes Of Muscle twitching In Hindi: आंखों की मांसपेशियों फड़कने की स्थिति तो आपने अक्सर लोगों के साथ देखी होगी। लेकिन बहुत से लोगों के साथ कई बार शरीर के अन्य अंगों की मांसपेशियां फड़कने की स्थिति भी काफी देखने को मिलती है। यह आमतौर पर हाथ और पैर की मांसपेशियों में अधिक देखने को मिलता है। हालांकि, कई बार कान के पास की मांसपेशियां भी फड़कती हैं। लेकिन क्या आपने कभी आपने कभी यह जानने की कोशिश की है कि आखिर इस तरह की समस्या क्यों होती है? न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. प्रियंका सहरावत (MBBS LHMC, MD Medicine AIIMS Delhi) की मानें, तो मांसपेशियों के फड़कने की समस्या (Muscle Twitching) को कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। अगर कोई व्यक्ति बार-बार लगातार मांसपेशियों में फड़कन नोटिस करता है, तो ऐसे में उसे डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। क्योंकि यह कुछ मामलों में शरीर में कुछ गंभीर स्थितियों का संकेत हो सकता है। मांसपेशियां क्यों फड़कती हैं और इसके पीछे क्या-क्या कारण जिम्मेदार हो सकते हैं, इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. प्रियंका सहरावत से बात की। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

मांसपेशियां क्यों फड़कती हैं- What Causes Muscle Twitching In Hindi

डॉ. प्रियंका सहरावत के अनुसार मांसपेशियां फड़कने के कारण कई हो सकते हैं। इनमें कुछ जीवनशैली कारक भी शामिल हो सकते हैं जैसे,

  • कैफीन युक्त फूड्स जैसे चाय-कॉफी और चॉकलेट आदि का अधिक सेवन
  • शरीर में पानी की कमी से डिहाइड्रेशन हो सकती है, जिससे मांसपेशियों में फड़कने की समस्या हो सकती है।
  • रात को ठीक से सो नहीं पानी, नींद की कमी
  • चिंता, तनाव और ओवरथिंकिंग
  • शरीर में खून की कमी, खराब ब्लड सर्कुलेशन
  • विटामिन बी12, आयरन और विटामिन डी, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे जरूरी पोषक तत्वों की कमी।

ये सभी स्थितियां मसल ट्विचिंग का कारण बन सकती हैं। इसलिए डॉक्टर को जरूर दिखाएं।

मांसपेशियों फड़कने की समस्या होने पर क्या करें- Muscle Twitching Prevention Tips In Hindi

डॉ. प्रियंका की मानें, तो इस स्थिति से राहत के लिए सबसे पहले अपनी जीवनशैली में सुधार करें। कोशिश करें कि रोज कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज जरूर करें। आप वॉकिंग जैसी आसान एक्सरसाइज भी कर सकते हैं। ज 3 लीटर पानी जरूर पिएं। कैफीन से भरपूर फूड्स से कुछ समय के लिए परहेज करें। चाय-कॉफी का सेवन कम मात्रा में करें। अगर स्थिति बहुत गंभीर है, तो ऐसे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article