हेल्थ

भारती सिंह ने इस डाइट प्लान को फॉलो कर घटाया था 15 किलो वजन, कॉमेडी क्वीन से जानें वेट लॉस टिप्स

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Apr 4, 2024, 07:45 AM IST

Bharti Singh Weight Loss: कॉमेडियन भारती सिंह का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन कमाल का है। उन्होंने 15 किलो वजन घटाकर सभी को हैरान कर दिया है। ऐसे में आज जानेंगे उनकी वेट लॉस जर्नी के बारे में।

Image

Bharti Singh Weight Loss

Bharti Singh Weight Loss: अपनी कॉमिक टाइमिंग से लोगों को गुदगुदाने वाली मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह किसी पहचान की मौहताज नहीं हैं। कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने अपने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन से सभी को चौंका दिया है। दरअसल भारती सिंह वेट लॉस जर्नी पर हैं और उन्होंने पिछले कुछ समय में काम वजन कम किया है, जिसकी वजह से वो लगातार लाइमलाइट में हैं। भारती सिंह तकरीबन 15 किलो वजन कम कर चुकी हैं। अब उनका वजन 76 किलो है। इससे पहले भारती सिंह का वजन 91 किलो था। भारती सिंह ने अपने डाइट पर कंट्रोल कर वजन घटाया है। ऐसे में आज जानेंगे कैसे भारती ने 15 किलो वजन कम किया।

इंटरमिटेंट फास्टिंग से घटाया वजन

अपना वजन कम करने के लिए भारती सिंह ने इंटरमिटेंट फास्टिंग (intermittent fasting) का सहारा लिया था। भारती शाम को 7 बजे के बाद और अगले द‍िन 12 बजे से पहले कुछ नहीं खातीं। लेकिन वो जो भी खाना खाती थीं वो अपनी पसंद का हेल्दी खाना खाती थीं। इसके साथ ही वो खुद को हाइड्रेट रखने की कोशिश करती थीं। इसके लिए वो ज्यादा से ज्यादा पानी पीती थीं। इसके अलावा वो जूस, नारियल पानी भी पीती थीं।

क्या है इंटरमिटेंट फास्टिंग ?

इंटरमिटेंट फास्टिंग कई तरह के होते हैं लेकिन जो सबसे ज्यादा पॉपुलर है वो है 16/8 और 5:2 प्रकार।

16:8 इंटरमिटेंट फास्टिंग

कई बॉलीवुड सेलेब्स 16/8 प्रकार इंटरमिटेंट फास्टिंग फॉलो करते हैं। ये काफी लोकप्रिय भी है। 16:8 इंटरमिटेंट फास्टिंग का मतलब होता है कि आपको 16 घंटे का फास्ट करना होता है और 8 घंटे आप खा सकते हैं। 16 घंटे की फास्टिंग में आप पानी, चाय, कॉफी या नींबू पानी जैसे तरल पदार्थों का सेवन कर सकते हैं। इसके साथ ही आप नारियल पानी या जूस भी पी सकते हैं। 16 घंटे की फास्टिंग करने से शरीर में किटोसिस बढ़ता है जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।

5:2 इंटरमिटेंट फास्टिंग

5:2 इंटरमिटेंट फास्टिंग का मतलब होता है कि आप हफ्ते में 5 दिन नॉर्मल फूड्स खा सकते हैं लेकिन 2 दिन आपको फास्टिंग करना होगा। 2 दिन की फास्टिंग में आप सब्जियां, दूध व दलिया खा सकते हैं। लेकिन इस बात का खास ध्यान रखना होगा कि 500-600 कैलोरीज ज्यादा इनटेक ना करें।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article