50 साल से कम उम्र में कोलन कैंसर क्यों बढ़ रहा है, जानें लाइफस्टाइल की कौन-सी गलती बन रही खतरा

Why Colon Cancer Rising In Young Indians: भारत में 50 साल से कम उम्र के लोगों में कोलन कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसकी बड़ी वजह बदलती लाइफस्टाइल, गलत खानपान और फिजिकल एक्टिविटी की कमी है। इस लेख में जानिए कि आखिर युवाओं में कोलन कैंसर क्यों बढ़ रहा है, कौन-सी रोजमर्रा की आदतें जोखिम बढ़ा रही हैं और किन आसान बदलावों से इस गंभीर बीमारी से बचाव संभव है।

Why Colon Cancer Rising In Young Indians: आजकल कैंसर को सिर्फ बढ़ती उम्र की बीमारी मानना एक बड़ी भूल साबित हो रही है। खासकर कोलन यानी बड़ी आंत का कैंसर अब 30 और 40 की उम्र के लोगों में भी तेजी से सामने आ रहा है। यशोदा हॉस्पिटल्स, हैदराबाद के डॉ. सचिन मार्डा (सीनियर कंसल्टेंट ऑन्कोलॉजिस्ट और रोबोटिक सर्जन) के मुताबिक, इसकी सबसे बड़ी वजह हमारी बदलती लाइफस्टाइल है। खानपान से लेकर सोने-जागने की आदतें तक, कई छोटी-छोटी गलतियां मिलकर बड़ा खतरा बन रही हैं।

कोलन कैंसर क्यों बढ़ रहा है

कोलन कैंसर क्यों बढ़ रहा है

50 से कम उम्र में कोलन कैंसर क्यों बढ़ रहा है

डॉ. सचिन बताते हैं कि पहले कोलन कैंसर को बुजुर्गों की बीमारी माना जाता था, लेकिन अब तस्वीर बदल चुकी है। युवाओं में लंबे समय तक बैठकर काम करना, फिजिकल एक्टिविटी की कमी और मोटापा इस बीमारी का रास्ता खोल रहे हैं। शरीर में लगातार सूजन और इंसुलिन रेजिस्टेंस जैसी समस्याएं कैंसर के खतरे को बढ़ा देती हैं, जो धीरे-धीरे कोलन कैंसर में बदल सकती हैं।

End of Feed