हेल्थ

मई के महीने में ठंड की दस्तक, सर्दी-जुकाम से परेशान हुए लोग; ठीक होने के लिए जरूर पिएं ये 4 काढ़े

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated May 1, 2023, 08:53 AM IST

Homemade Kadha Recipe: मौसम का मिजाज बदलने के साथ जहां अचानक से ठंड बढ़ गई है, तो वहीं सर्दी-जुकाम समेत कई बीमारियों की भी दस्तक शुरू हो गई है। हालांकि लोग सर्दी-जुकाम से बचने के लिए दवाई खा रहे हैं, लेकिन फिर भी उनको उतना आराम नहीं मिल पा रहा है।

Image

Homemade Kadha Recipe: सर्दी-जुकाम में रामबाण का काम करता है काढ़ा।

Photo : iStock

Homemade Kadha Recipe: मई (May) महीने की दस्तक होने के साथ ही मौसम ने अचानक (Weather Change) से करवट ली है। दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) समेत देश के कई राज्यों में बारिश (Rain) से मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम का मिजाज बदलने के साथ जहां अचानक से ठंड बढ़ गई है, तो वहीं सर्दी-जुकाम (Cold-Cough) समेत कई बीमारियों की भी दस्तक शुरू हो गई है। हालांकि लोग सर्दी-जुकाम से बचने के लिए दवाई खा रहे हैं, लेकिन फिर भी उनको उतना आराम नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में काढ़ा (Kadha) रामबाण का काम करता है। इसी को लेकर आज हम आपको 4 ऐसे काढ़े के बारे में बता रहे हैं, जिसे पीने से आपका सर्दी-जुकाम जल्दी ठीक हो जाएगा।

रामबाण का काम करते हैं सर्दी-जुकाम में ये 4 काढ़े:-

मुलेठी का काढ़ा

सर्दी-जुकाम में इम्यूनिटी कम हो जाती है। ऐसे में मुलेठी का काढ़ा बहुत फायदेमंद है। अगर आप इसे हर रोज पीते हैं तो ये आपका सर्दी-जुकाम ठीक करने के साथ शरीर को डिटॉक्स भी करेगा। दरअसल मुलेठी स्वाद में मीठी होती है इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम, एंटी ऑक्सीडेंट, प्रोटीन और वसा होती है। मुलेठी दांतों, मसूड़ों और गले के लिए भी बेहद फायदेमंद है।

काली मिर्च और लौंग का काढ़ा

सर्दी-जुकाम होने पर खांसी जरूर होती है। इन सभी से बचने के लिए लौंग और काली मिर्च का काढ़ा पीना काफी फायदेमंद होता है। इसका काढ़ा बनाने के लिए आप लौंग के साथ तुलसी, अदरक और काली मिर्च को एक साथ उबालकर सेवन करें। साथ ही रोज पीने से भी इम्यूनिटी भी मजबूत होती है और आपका सर्दी-जुकाम भी जल्दी ठीक हो जाता है।

तुलसी और अदरक का काढ़ा

सर्दी-खांसी में तुलसी और अदरक का काढ़ा पीना काफी फायदेमंद साबित होता है। इस काढ़े को बनाने के लिए तुलसी और अदरक के साथ इसमें लौंग की कुछ कलियां, काली मिर्च और गुड़ डालकर इसे अच्छी तरह से उबालें। बाद में इसे छानकर पिएं। इसे पीने से आपका सर्दी-जुकाम गायब हो जाएगा।

अजवाइन का काढ़ा

अजवाइन हमारे सेहत के लिए फायदेमंद है और सर्दी-जुकाम में ये रामबाण का काम करती है। अजवाइन का काढ़ा बनाना काफी आसान है। काढ़ा बनाने के लिए एक गिलास पानी को गर्म करने के बाद दो चम्मच अजवाइन, एक चुटकी हल्दी डालें। उबलने के बाद काढ़े को गिलास में डालने के बाद एक चम्मच नींबू का रस डालें और इसे पी लें।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article