हेल्थ

Coconut Sugar Benefits: ब्‍लड शुगर कंट्रोल करती है-वजन भी घटाती है, एक नहीं कई सारे हैं कोकोनट शुगर के फायदे

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Apr 14, 2023, 09:05 AM IST

Coconut Sugar Benefits in Hindi: चीनी के बहुत अधिक सेवन से मोटापा, लीवर और डायबिटीज जैसी समस्यायों का जोखिम बढ़ जाता है लेकिन विकल्प के तौर पर कोकोनट शुगर का इस्तेमाल कर सकते हैं। कोकोनट शुगर डायबिटीज के मरीज भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इस शुगर के फायदे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

Image

Coconut Sugar Benefits (Credit: Istock)

Coconut Sugar Benefits in Hindi: चीनी के बहुत अधिक सेवन से मोटापा, लीवर और डायबिटीज जैसी समस्यायों का जोखिम बढ़ जाता है लेकिन विकल्प के तौर पर कोकोनट शुगर का इस्तेमाल कर सकते हैं। आजकल कोकोनट शुगर का यूज काफी बढ़ गया है। इसे कोकोनट पाम शुगर के नाम से भी जाना जाता है। कोकोनट शुगर डायबिटीज के मरीज भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इस शुगर के फायदे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। कई मिनिरल्स से भरपूर यह नेचुरल स्‍वीटनर सेहत के लिए काफी फायदेमंद (Coconut sugar Benefits) होता है।

Coconut Sugar Ke Fayde

कोकोनट शुगर में एंटीऑक्‍सीडेंट, मिनरल्‍स, फाइबर और कैलोरी मौजूद होता है। सफेद चीनी के मुकाबले इसमें सुक्रोज और फ्रुक्टोज कम होता है और जिंक, पोटैशियम, कैल्शियम, आयरन की मात्रा भरपूर होती है। यही वजह है कि इसका सेवन नुकसान करने वाला नहीं है, बल्कि ये सेहत के लिए फायदेमंद है। कोकोनट शुगर के सेवन से डायबिटीज पर भी कंट्रोल मिल सकता है। कोकोनट शुगर की छोड़ी मात्रा में इंसुलिन और सोबर फाइबर पाया जाता है। कोकोनट शुगर के इस्तेमाल से ब्‍लड शुगर को कंट्रोल कर सकते हैं।

Coconut Sugar Kya hai

कोकोनट शुगर मलतब नारियल से बनी चीनी। नारियल के पेड़ में जो फूल होते हैं, उनके रस से तैयार होने वाली शुगर को कोकोनट शुगर कहते हैं। सबसे पहले नारियल के फूल के एक सिरे को काटते हैं और फिर उसका रस बनाकर स्टोर कर लेते हैं। इस रस को कम आंच पर पकाया जाता है। इस तरह कोकोनट शुगर तैयार किया जाता है। इसमें पॉलीफेनॉल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे फैटी एसिड्स और फाइबर भी होते हैं. यह पूरी तरह ऑर्गेनिक है।

वजन घटाने में सहायक

रिपोर्ट्स का दावा है कि कोकोनट शुगर वजन घटाने में सहायक है। अगर नियमित तौर पर इसे डाइट का हिस्सा बनाया जाए तो यह वजन कम कर सकता है। इसमें मौजूद सोबर फाइबर के साथ आप वजन को कम कर सकते हैं। कोकोनट शुगर में कुछ एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो हमारे शरीर के ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कंट्रोल में रखते हैं।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article