Cholesterol Lowering Non Statin Drugs Can Reduce Liver Cancer Risk: आजकल लोगों के साथ हम देखते हैं कि उनके साथ लिवर से जुड़ी समस्याएं काफी देखने को मिलती हैं। इनमें सबसे आम समस्या है फैटी लिवर। लेकिन आजकल लोगों में लिवर कैंसर के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। आपको बता दें कि लिवर हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है और यह शरीर को स्वस्थ रखने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
लिवर कैंसर एक गंभीर प्रकार का कैंसर है, जो जानलेवा साबित हो सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, हाल ही में हुई एक स्टडी में लिवर कैंसर की रोकथाम को लेकर चौंका देने वाला खुलासा हुआ है। अध्ययन में पाया गया है कि कुछ खास दवाएं लिवर कैंसर के विकास के जोखिम को कम करने में मदद कर सकती हैं। इस लेख में हम आपको इस दवा के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
लिवर कैंसर के खतरे को कमर सकती है ये दवा
मैरीलैंड नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट की तरफ से हाल ही में एक शोध सामने आया है। इस शोध में यह दावा किय गया है क लिवर कैंसर के खतरे को कम करने में कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए दी जाने वाली नॉन-स्टैटिन बहुत कारगर साबित हो सकती हैं।
अध्ययन में पांच तरह की कोलेस्ट्रॉल कम करने वाली दवाओं के प्रभाव का पता लगाने के लिए फोकस किया गया। इन दवाओं मे फाइब्रेट्स, नियासिन और ओमेगा-3 फैटी एसिड आदि शामिल हैं। आमतौर पर इस दवाओं का प्रयोग रक्त में लिपिड के स्तर को बैलेंस करने के लिये किया जाता है। ये दवाएं अलग-अलग तरीके से शरीर में काम करती हैं।
कैसे किया गया अध्ययन
अध्ययन में शोधकर्ताओं ने 3,719 लिवर कैंसर के मामलों और 14,876 कैंसर मामलों की स्थिति को मॉनिटर किया गया। साथ ही, अध्ययन में टाइप 2 डायबिटीज और लिवर से जुड़ी बीमारियों भी शामिल की गईं। अध्ययन में चौंका देने वाले परिणाम देखने को मिलते। अध्ययन यह पाया गया कि कोलेस्ट्रॉल कम करने वाली दवाओं का सेवन करने वाले लोगों में लिवर कैंसर का खतरा 31 प्रतिशत तक कम हो गया। डायबिटीज और लिवर की बीमारी में इसके समान प्रभाव देखने को मिले।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
