Chhath Puja Fasting Tips : डायबिटीज में रख रहे हैं छठ का व्रत तो रखें इन बातों का ध्यान, डॉक्टर से जानें कैसे रख सकते हैं ब्लड शुगर कंट्रोल

Chhath Puja Fasting Tips For Managing Blood Sugar: डायबिटीज के मरीज अगर उपवास के दौरान लंबे समय तक खाली पेट रहते हैं, तो इसकी वज से चक्कर आना, पसीना आना या भ्रम जैसे हाइपोग्लाइसीमिया के लक्षण नोटिस हो सकते हैं। यह शुगर के मरीजों के लिए काफी खतरनाक हो सकता है।

Chhath Puja Fasting Tips For Managing Blood Sugar: शुगर के मरीजों को उपवास के समय काफी सावधानी बरतने की जरूरत होती है। उनकी छोटी सी गलती की वजह से उनका ब्लड शुगर लेवल अचानक बढ़ सकता है। जैसा कि हम सभी जानते हैं आज छठ पूजा का तीसरा दिन है। यह हिन्दुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस दौरान लोग 36 घंटे तक निर्जला उपवास रखते हैं। जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है उनके लिए यह व्रत रखना काफी मुश्किल हो सकता है। ऐसे में उन्हें स्वास्थ्य के संतुलन को बनाए रखने के लिए व्रत के दौरान काफी सावधानी बरतने की जरूरत होती है। लंबे समय तक खाली पेट रहने की वजह से चक्कर आना, पसीना आना या भ्रम जैसे हाइपोग्लाइसीमिया के लक्षण नोटिस हो सकते हैं। अगर इस तरह के लक्षण नोटिस होते हैं, तो उपवास तोड़ना महत्वपूर्ण है। आपात्कालीन स्थिति में अपने साथ ग्लूकोज की गोलियां या छोटा नाश्ता रख सकते हैं।।

Chhath Puja Fasting Tips For Managing Blood Sugar

Chhath Puja Fasting Tips For Managing Blood Sugar

शुगर के मरीजों को व्रत के दौरान सेहत को प्रभावी ढंग से मॉनिटर करने के लिए आप क्या कुछ कर सकते हैं, इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने न्यूबर्ग डायग्नोस्टिक्स, अहमदाबाद के कंसल्टेंट पैथोलॉजिस्ट डॉ.आकाश शाह से बात की। इस लेख में हम आपको डायबिटीज रोगियों के लिए छठ पूजा उपवास के दौरान ब्लड शुगर को मैनेज करने के आसान टिप्स बता रहे हैं।

End of Feed