Chakramard Ke Fayde: जब दाद-खाज या सफेद दाग जैसी स्किन की परेशानियां लंबे समय तक ठीक नहीं होतीं, तो लोग थककर हार मान लेते हैं। लेकिन आयुर्वेद में एक ऐसा देसी पौधा है जो इन पुरानी स्किन प्रॉब्लम्स से राहत दिला सकता है उसका नाम है चक्रमर्द या चकवड़। ये पौधा सिर्फ स्किन की नहीं, बल्कि डायबिटीज, पाचन और इम्यूनिटी जैसी कई हेल्थ प्रॉब्लम्स में भी काम आता है। अगर इसे सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए, तो इसके फायदे वाकई चौंकाने वाले हैं।
सफेद दाग और दाद-खाज में असरदार
चक्रमर्द के बीजों को छाछ में भिगोकर, हल्दी और बावची के साथ लेप बनाकर लगाने से सफेद दाग, दाद, खाज और खुजली जैसी स्किन की समस्याओं में काफी आराम मिलता है। यह नुस्खा आयुर्वेद में पुराने समय से चला आ रहा है।
डायबिटीज में मददगार
इस पौधे की पत्तियां और बीज ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। जो लोग इसका काढ़ा या चूर्ण लेते हैं, उन्हें इंसुलिन लेवल में स्थिरता मिलती है, जिससे डायबिटीज कंट्रोल में रहता है।
पाचन तंत्र को करता है मजबूत
अगर आपको पेट में गैस या खाना ठीक से न पचने की दिक्कत रहती है, तो चक्रमर्द का सेवन फायदेमंद हो सकता है। ये पाचन एंजाइम्स को एक्टिव करता है और पाचन क्रिया को सुधारता है।
त्वचा को बनाता है साफ और हेल्दी
इसकी पत्तियों का पेस्ट चेहरे या संक्रमित जगह पर लगाने से मुंहासे, फोड़े या घाव जल्दी ठीक होते हैं। इसके एंटीबैक्टीरियल गुण त्वचा को साफ और चमकदार बनाते हैं।
यूरिन से जुड़ी दिक्कतों में भी फायदेमंद
बार-बार पेशाब आना या पेशाब में जलन जैसी समस्या हो तो चक्रमर्द की पत्तियों और बीजों का सेवन असर दिखाता है। ये यूरिनरी सिस्टम को बैलेंस करता है और संक्रमण से बचाता है।
लीवर और इम्यूनिटी को करता है मजबूत
इस पौधे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर से टॉक्सिन्स निकालने में मदद करते हैं। खासतौर पर जिनका खानपान ऑयली होता है, उनके लिए ये लीवर के लिए बहुत फायदेमंद है। साथ ही सर्दी-जुकाम या मौसम बदलने पर इसका काढ़ा इम्यूनिटी बूस्ट करने में काम आता है।
News Source: IANS
