काम के साथ कैसे मैनेज करें नवरात्रि व्रत, ऑफिस जाने वाले दिनभर एनर्जी के लिए लें ऐसा फलाहार, अपनाएं डाइट टिप्स

Navratri Fast Falahar Diet Tips For Office Goers: कल से चैत्र नवरात्रि 2026 व्रत शुरू हो रहे हैं। ऐसे मे जो लोग ऑफिस जाने के साथ उपवास रखते हैं, वे अक्सर इस बात को लेकर परेशान रहते हैं काम के साथ हेल्दी तरीके से व्रत कैसे रखें। आज हम आपके लिए कुछ ऐसे फलाहार और डाइट टिप्स लेकर आए हैं, जिन्हें फॉलो करके कामकाजी लोग भी ऑफिस में एक्टिव, एनर्जेटिक और हेल्दी रह सकते हैं।

Navratri Fast Falahar Diet Tips For Office Goers: चैत्र नवरात्रि में व्रत रखना आस्था का हिस्सा है, लेकिन जब आप रोज ऑफिस भी जा रहे हों तो इसे निभाना थोड़ा मुश्किल लग सकता है। सुबह से शाम तक काम, मीटिंग्स और भागदौड़ के बीच कई बार शरीर थकने लगता है, खासकर जब आप उपवास के दौरान सही तरीके से फलाहार नहीं लेते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने व्रत को थोड़ा स्मार्ट तरीके से प्लान करें। सही समय पर सही चीजें खाने से न सिर्फ कमजोरी दूर रहती है, बल्कि आप पूरे दिन एक्टिव और फ्रेश भी महसूस करते हैं।

व्रत में ऑफिस जाने वालों के लिए फलाहार और डाइट टिप्स

व्रत में ऑफिस जाने वालों के लिए फलाहार और डाइट टिप्स (PC- Ai)

दिन की शुरुआत में हल्का मगर पौष्टिक फलाहार

व्रत में सुबह सिर्फ चाय पीकर ऑफिस के लिए निकल जाना सबसे बड़ी गलती होती है। इससे जल्दी थकान होने लगती है। बेहतर है कि आप दूध, केला, सेब या थोड़े मखाने खाकर दिन की शुरुआत करें। ये चीजें शरीर को धीरे-धीरे एनर्जी देती हैं और लंबे समय तक भूख नहीं लगने देतीं।

End of Feed