बारिश और बदलते मौसम में तेजी से क्यों फैल रहा वायरल फीवर, ये है फैलने की बड़ी वजहें, इन सावधानियों से खुद को रखें फिट

Causes Of Viral Fever During Weather Change Or Rain In Hindi: आजकल बारिश और बदलते मौसम में वायरल फीवर तेजी से फैल रहा है। देश में लगातार मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर ऐसा होता क्यों है? आज के इस लेख में हम आपको इसके पीछे की बड़ी वजह बताएंगे। साथ ही, इससे जुड़ी जरूरी सावधानियां, जिससे आप खुद को फिट और सुरक्षित रख सकते हैं।

Causes Of Viral Fever During Weather Change Or Rain In Hindi: बरसात का मौसम जहां गर्मी से राहत लाता है, वहीं अपने साथ कई बीमारियां भी लेकर आता है। खासकर वायरल फीवर, जो इन दिनों तेजी से फैल रहा है। थोड़ी-सी लापरवाही आपको बुखार, गले में खराश, खांसी-जुकाम और बॉडी पेन की समस्या दे सकती है। बदलते मौसम में हमारी इम्यूनिटी थोड़ी कमजोर हो जाती है, जिससे शरीर आसानी से इंफेक्शन पकड़ लेता है। बारिश में गंदा पानी, मच्छर और नमी वाली हवा भी इन वायरस को पनपने का मौका देती है। ऐसे में जरूरी है कि हम इसकी वजहों को समझें और छोटी-छोटी सावधानियों से खुद को सुरक्षित रखें।

Causes Of Viral Fever During Weather Change Or Rain In Hindi

Causes Of Viral Fever During Weather Change Or Rain In Hindi

नमी और मौसम का उतार-चढ़ाव बनता है वजह

बरसात में तापमान बार-बार ऊपर-नीचे होता है। सुबह ठंडक, दोपहर में उमस और शाम को फिर से ठंडी हवा – यह अचानक बदलाव शरीर की इम्यूनिटी को कमजोर कर देता है। जब शरीर तुरंत मौसम के बदलाव को एडजस्ट नहीं कर पाता, तो वायरस तेजी से अटैक करते हैं और वायरल फीवर फैलने लगता है।

End of Feed