हेल्थ

उपवास में क्यों महसूस होती है थकान-कमजोरी? कैसे रहें एनर्जेटिक और एक्टिव, अपनाएं ये आसान हेल्दी टिप्स

Causes Of Fatigue During Fasting Tips To Prevent In Hindi: नवरात्रि उपवास के दौरान अक्सर लोग थकान, कमजोरी और सुस्ती महसूस करते हैं। ऐसा क्यों होता है और इससे बचने के लिए किन आसान उपायों को अपनाना चाहिए? आज के लेख में हम आपको बताएंगे व्रत में एक्टिव और एनर्जेटिक बने रहने के हेल्दी टिप्स। जानिए कैसे सही डाइट, पानी की मात्रा और बैलेंस्ड लाइफस्टाइल से आप व्रत के दिनों में भी फिट और एनर्जेटिक रह सकते हैं।

Image

Causes Of Fatigue During Fasting Tips To Prevent

Causes Of Fatigue During Fasting Tips To Prevent In Hindi: नवरात्रि और अन्य उपवास के दिनों में लोग व्रत रखकर आध्यात्मिक और मानसिक शांति पाने की कोशिश करते हैं। लेकिन कई बार लंबे समय तक खाली पेट रहने से शरीर में थकान, कमजोरी और चक्कर जैसी समस्या महसूस होने लगती है। इसकी वजह अक्सर सही खानपान की कमी या शरीर को पर्याप्त ऊर्जा न मिल पाना होता है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर उपवास में ऐसा क्यों होता है और इससे बचने का आसान उपाय क्या है? आइए जानते हैं कुछ हेल्दी टिप्स, जिनसे आप उपवास के दौरान भी एक्टिव और एनर्जेटिक बने रह सकते हैं।

व्रत में कमजोरी क्यों होती है?

जब हम उपवास करते हैं तो लंबे समय तक शरीर को ग्लूकोज और कार्बोहाइड्रेट जैसी ऊर्जा देने वाले पोषक तत्व नहीं मिलते। नतीजतन शरीर की एनर्जी कम हो जाती है और हमें थकान या सुस्ती महसूस होती है। कई बार लोग व्रत में सिर्फ तली-भुनी या मीठी चीजें खाते हैं, जिससे ब्लड शुगर अचानक बढ़कर तुरंत गिर जाता है और कमजोरी महसूस होती है।

पानी और हाइड्रेशन का ध्यान रखें

उपवास में कमजोरी की एक बड़ी वजह शरीर में पानी की कमी भी होती है। व्रत के दौरान अगर आप पर्याप्त पानी, नारियल पानी या नींबू पानी नहीं पीते तो डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। इसकी वजह से सिरदर्द, चक्कर और थकान बढ़ जाती है। इसलिए दिनभर हाइड्रेटेड रहना बहुत जरूरी है।

सही फूड चुनें

व्रत में एनर्जी बनाए रखने के लिए हल्के और पौष्टिक फूड खाना जरूरी है। साबूदाना, कुट्टू का आटा, राजगीरा, मूंगफली और उबली हुई सब्जियां अच्छे विकल्प हैं। इससे शरीर को धीरे-धीरे ऊर्जा मिलती रहती है और आप एक्टिव महसूस करते हैं। वहीं तली-भुनी चीजें या ज्यादा मीठा खाने से थकान और भारीपन महसूस हो सकता है।

छोटे-छोटे गैप में खाएं

व्रत का मतलब यह नहीं कि आप दिनभर भूखे रहें। लंबे गैप से शरीर कमजोर हो सकता है। बेहतर होगा कि आप थोड़ी-थोड़ी देर में हल्का और हेल्दी खाना लें। इससे ब्लड शुगर लेवल संतुलित रहेगा और आपको लगातार ऊर्जा मिलती रहेगी।

नींद और आराम भी जरूरी

व्रत के दौरान अक्सर लोग पूजा-पाठ और अन्य कामों में ज्यादा समय दे देते हैं, लेकिन पर्याप्त नींद और आराम न लेने पर शरीर जल्दी थक सकता है। अच्छी नींद लेने से शरीर को रिकवरी का समय मिलता है और थकान कम होती है।

एनर्जी बूस्ट करने वाले फूड शामिल करें

व्रत में फल, दूध, दही, नारियल पानी और ड्राई फ्रूट्स को डाइट में जरूर शामिल करें। ये शरीर को तुरंत ऊर्जा देते हैं और लंबे समय तक एक्टिव रखते हैं। खासतौर पर केला और खजूर अच्छे एनर्जी बूस्टर माने जाते हैं।

अगर आप इन आसान बातों का ध्यान रखेंगे तो नवरात्रि के व्रत के दौरान भी एनर्जेटिक, एक्टिव और हेल्दी बने रहेंगे।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article