पीरियड के दौरान गंभीर दर्द और ऐंठन करती है परेशान? ऐसे करें अरंडी के तेल का प्रयोग, जल्द मिलेगी राहत

Castor Oil Benefits To Relieve Period Cramps In Hindi: अरंडी के तेल का प्रयोग करने से आपको आसानी पीरियड क्रैम्प्स से राहत पाने में मदद मिल सकती है। इससे आपको पेट संबंधी समस्याओं से भी निजात मिल सकती है। इस लेख में जानें पीरियड्स में अरंडी के तेल के फायदे और आप इसका प्रयोग कैसे कर सकते हैं।

Castor Oil Benefits To Relieve Period Cramps In Hindi: आजकल महिलाओं के पीरियड्स के दौरान काफी असहजता और परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसका एक बड़ा कारण है, इस दौरान होने पेट व कमर में होने वाला दर्द और गंभीर ऐंठन। हालांकि, इसके अलावा मूड स्विंग, चिड़चिड़ापन बहुत गुस्सा आना, ब्लोटिंग और वजन बढ़ना आदि जैसी समस्याएं भी पीरियड के दौरान काफी देखने को मिलती हैं। इसके कारण महिलाओं के लिए दिनभर के सामान्य काम करना भी मुश्किल हो जाता है। पीरियड की ऐंठन के कारण वे न तो लेट-बैठ पाती हैं और न ही अन्य कोई काम कर पाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, अरंडी का तेल पीरियड पेन और क्रैंप्स से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकता है? आजकल पीरियड्स के दौरान अरंडी के तेल का प्रयोग दर्द और ऐंठन से राहत के लिए खूब किया जा रहा है। बहुत सी महिलाएं यह सवाल पूछती हैं कि पीरियड्स से राहत के लिए अरंडी के तेल का प्रयोग कैसे कर सकते हैं और यह पीरियड क्रैम्प्स से राहत देने में कैसे लाभकारी है? इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Castor Oil Benefits To Relieve Period Cramps

Castor Oil Benefits To Relieve Period Cramps

पीरियड्स की दर्द और ऐंठन कैसे कम करता है कैस्टर ऑयल- Castor Oil Benefits To Relieve Period Cramps In Hindi

अरंडी के तेल में कई औषधीय गुण होते हैं। यह रिसिनोलिक एसिड, फ्लेवोनोइड्स, फेनोलिक एसिड आदि से भरपूर होता है। इसके अलावा, इसमें हेल्दी फैट्स और विटामिन ई भी होता है। कैस्टर ऑयल एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण भी होते हैं। यह पीरियड्स के दौरान ऐंठन से राहत के लिए एक रामबाण घरेलू उपाय है। यह कई तरह से दर्द और ऐंठन को कम करने में दद कर सकते है जैसे,

End of Feed